CURATED BY – GAURAV SINGHAL | CITYCHIEFNEWS

सहारनपुर (नागल), नागल क्षेत्र के दो युवकों द्वारा गुजरात के सूरत में आयोजित दो दिवसीय आइपीएफ राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में अपने-अपने भार वर्ग में गोल्ड मेडल जीता है। वापस लौटने पर ग्रामीणों की ओर से उनका जोरदार स्वागत किया गया। कोच अनिल कुमार ने बताया कि बढेडी कोली आशू ने 52 किलो भार वर्ग में खेलते हुए 140 किलोग्राम भार उठाकर गोल्ड मेडल जीता है, जबकि शीतला खेड़ा निवासी चिरंजीव कुमार ने 72 किलो भार वर्ग में 100 किलो भार उठाकर गोल्ड जीतकर जनपद क्षेत्र का नाम रोशन किया है। गांव पहुंचने पर युवाओं का फूल मालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत किया। इस दौरान सचिन कश्यप, राजू पहलवान, बुल्ला शाह, देवपाल सिंह, बिरम सिंह, प्रधान रणवीर सिंह, अजीत चौधरी, रामकुमार कश्यप, विशाल रावल, विजेंद्र सिंह, ऋषिपाल आदि मौजूद रहे।