पूर्वजों की स्मृति में किया पौधारोपण
इस दौरान ग्राम पंचायत गिरवर सरपंच सहित समाज के वरिष्ठ अध्यक्ष अशोक नाथ, सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित थे
CURATED BY – BHAGWAN DAS BERAGI | CITYCHIEFNEWS
शाजापुर, हिंदू धर्म के पावन पर्व श्राद्ध पक्ष में गुरु श्रीगोरखनाथ इंटरनेशनल फाउंडेशन योगी नाथ संप्रदाय शाजापुर के समाजजनों द्वारा समाधि भूमि पर बुधवार को सामुहिक समाधि पूजन कर पूर्वजों की स्मृति में पौधारोपण किया गया। फाउंडेशन के प्रदेश उपाध्यक्ष चंचलनाथ योगी ने बताया कि श्राद्ध पक्ष पूर्वजों की स्मृति एवं उनके प्रति श्रद्धा व्यक्त करने का अवसर है। इसी के चलते समाधि भूमि पर सुविधाओं का विस्तार करने के उद्देश्य से एक टीन शेड, बैठने हेतु कुर्सियां, बाउंड्री वाल आदि उपलब्ध करवाने का विचार किया गया। इस दौरान समस्त नाथ समाजजनों द्वारा अपने-अपने पितरों की स्मृति में एक पौधा भी लगाया गया, जिसे सुरक्षित लोहे की जालियों के माध्यम से समाधि भूमि पर सुरक्षित किया गया। इस दौरान ग्राम पंचायत गिरवर सरपंच सहित समाज के वरिष्ठ अध्यक्ष अशोक नाथ, मंगल नाथ, जगदीश नाथ, जीवन नाथ, सुनील नाथ, भेरु नाथ, मुकेश नाथ, दीपक नाथ, विशाल नाथ, विकास नाथ, विक्की नाथ, लकी नाथ, बद्री नाथ योगी सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित थे।