CURATED BY – NAVIN MEHAR | CITYCHIEFNEWS

धार, धार विधानसभा से राष्ट्रवादी प्रत्याशी राजीव यादव ने सोमवार को शहर में जनसंपर्क किया। इसकी शुरुआत श्री सिद्धि विनायक बड़ा गणपति मंदिर से आशीर्वाद लेकर जनसंपर्क का शुभारंभ किया। इसके बाद शहर के विभिन्न वार्डों में राष्ट्रवादी प्रत्याशी राजीव यादव पहुंचे, जहां पर धार के बेटे का स्वागत करने के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़े। एक ज़माने में कांग्रेस का गढ़ माने जाने वाले नौगांव में राष्ट्रवादी प्रत्याशी राजीव यादव के साथ लोगों का हुजूम सड़कों पर उतरा तो मानो लग रहा था कि बदलाव की नई इबारत नौगांव ने पहले ही लिख दी हो। जगह-जगह राष्ट्रवादी प्रत्याशी यादव का स्वागत हुआ। लोगों ने फूल मलाई पहन कर धार के बेटे का खुले मन से स्वागत किया। 

परिवारवाद और वंशवाद के विरोध में राष्ट्रवादी स्वतंत्र प्रत्याशी राजीव यादव चुनाव मैदान में उतरे हैं। जनसंपर्क के दौरान लोगों के समर्थन में राजीव यादव को नया मुकाम दिया है। सोमवार को जब वह धार शहर में अपना पहला जनसंपर्क करने उतरे तो हर तरफ लोगों का हुजूम नजर आया, जो कि राजीव की जीत के लिए लोगों से मतदान की अपील कर रहे थे। धार के वार्ड क्रमांक 1, 2, 3, 4, 7, 9, 10, 11, 20, 21, 22, 17, 18 व 19 में भारी जन समर्थन राजीव यादव के साथ देखने को मिला। नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि महेश बोड़ाने ने राजीव यादव का स्वागत कर फलों से तौला। इस दौरान हर तरफ धार की नैया राजू भैया का नारा सुनाई दे रहा था। आने वाले दिनों में धार शहर के हर वार्ड में राष्ट्रवादी प्रत्याशी राजीव यादव का जनसंपर्क होना है जहां पर लोगों से अपने पक्ष में वह समर्थन में लोगों से वोट की अपील करने उतरेंगे।