CURATED BY – DHEERAJ KUMAR AHIRWAL | CITYCHIEFNEWS

दमोह, देश स्वतंत्र हुये 78 वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है, देश की आजादी का वह जश्न जोश इतने सालों के बाद आज फिर नगर में देखने मिला जब पूर्व वित्तमंत्री और दमोह के विधायक जयंत कुमार मलैया की उपस्थिति और कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर के नेतृत्व में आज तहसील ग्राउण्ड से 78 फीट के तिरंगे के साथ एनसीसी के कैडेट्स तिरंगा लेकर रैली में चल रहे थे । बड़े ही जोश से भारत माता की जय, वंदे मातरम् के नारे लगाते हुये लोग रैली में चल रहे थे। पुलिस बैंड, पुलिस बल, एनसीसी, जनअभियान परिषद के साथ विभिन्न सामाजिक संस्थाओं ने तिरंगा लहराते हुये आजादी का जश्न मनाते हुये दमोह नगर में एक उमंग और जोश का परचम लहराया। तिरंगा रैली को विधायक जयंत कुमार मलैया ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया और बैंक चौराहा पर वीर सपूत चन्द्र शेखर आजाद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। घण्टाघर पर महात्मागांधी जी की मूर्ति और अस्पताल चौक पर डॉ.भीमराव अम्बेडकर जी की मूर्ति के समक्ष पुष्प अर्पित किये गये। रैली का जगह-जगह विभिन्न संगठनों ने स्वागत किया। तिरंगा रैली तहसील मैदान पहुंचने पर हर-घर झण्डा की शपथ दिलाई गई और राष्ट्रगान जन-गण-मन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रीतम सिंह लोधी, नरेन्द्र बजाज, जनपद अध्यक्ष प्रीति कमल सिंह ठाकुर, शिखा जैन, पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी, वनमण्डलाधिकारी एमएस उईके, अपर कलेक्टर मीना मसराम, एडीशनल एसपी संदीप मिश्रा, एसडीएम आरएल बागरी, सीएसपी अभिषेक तिवारी, प्रधानमंत्री सड़क महाप्रबंधक केसी कोरी, सीईओ जनपद पूनम दुबे, नर्मदा सिंह एकता, वर्षा रैकवार, धीरज कुमार अहीरवाल, प्रिंस जैन, संतोष रोहित, कृष्णा पटैल सहित अन्य सामाजिक संगठनों के पदाधिकारीगण, छात्र-छात्रायें, शिक्षकगण सहित आमजन मौजूद थे।
 तिरंगा रैली में इन्होंने भी निभाई सहभागिता 
तिरंगा रैली में छात्र क्रांतिदल, गायत्री परिवार, रोटरी क्लब, व्यापारी संघ, भारतीय जैन मिलन, महिला जैन मिलन, कुर्मी क्षत्रिय समाज, ब्रम्हकुमारी आश्रम, जन अभियान परिषद ,परिवर्तन & हेल्थ एजुकेशन वेलफेयर सोसाइटी इमलाई एवं सभी संस्थाएं, भाजपा महिला मोर्चा, यूथ मोर्चा, छात्र क्रांतिदल, वेश्य महासंघ, रैकवार समाज, विश्व हिन्दु परिषद, अहिरवार सूर्यवंशी जाटव समाज आदि सामाजिक संगठन शामिल हुये और पुष्प वर्षा कर रैली का स्वागत किया।
स्काउड गाईड, एन.सी.सी. स्कूल के छात्र-छात्राये, शौर्य दल एवं आपदा प्रबंधन दल भी रैली में शामिल रहे । इस मौके पर कार्यक्रम का संचालन डॉ.आलोक सोनवलकर, पं. विपिन चौबे और सुनील वेजेटेरियन ने किया। जनअभियान परिषद के समन्वयक सुशील नामदेव ने रैली में सामाजिक संगठनों के साथ सहभागिता निभाई।