पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या पर लोगो ने न्याय की अपील
महार समाज ने कैंडल मार्च निकालकर न्याय की गुहार लगाई
CURATED BY – HANMANT RAO BORE | CITYCHIEFNEWS
रायपुर, पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या के विरोध में महार समाज के लोगों ने शहर में केंडल मार्च निकालकर मुकेश चंद्राकर को न्याय देने की मांग शासन प्रशासन से की है बीजापुर जिले के महार समाज के लोगों ने रविवार रात को मुकेश चंद्राकर की हत्या के विरोध में केंडल मार्च निकालकर शहर भ्रमण किया और जय स्तम्भ में आकर पत्रकार मुकेश चंद्राकर को मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
महार समाज के आर डी झाडी जी कहा कि मुकेश चंद्राकर की निर्मम हत्या की गई है उन्होंने शासन प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि इस निर्मम हत्या को जिने किया है और जो इसमें शामिल हैं उन्हें कड़ी से कड़ी सजा मिले
साथ ही उन्होंने मुकेश चंद्राकर के परिवार को न्याय देने की मांग की। महार समाज के लोगों ने मुकेश चंद्राकर अमर रहे, दोषियों को सजा दो के नारे लगाए। पोस्ट मार्टम के अनुसार सिर पर 15 फ्रैक्चर,हार्ट फटा हुआ,लीवर के 4 टुकड़े,5 पसलियां और गर्दन टुटी मिली है इतनी दर्दनाक मौत दिया है ऐसे दोषियों को बख्शा नहीं जाना चाहिए।
देश
दुनिया
मनोरंजन
खेल
छत्तीसगढ
हरियाणा
दिल्ली
धार्मिक
व्यापार
टेक & ऑटो
शिक्षा
स्वास्थ्य
आंध्र प्रदेश
तेलंगाना
सिक्किम
ओड़िशा
झारखंड
असम
नागालैण्ड