CURATED BY – GAURAV SINGHAL | CITYCHIEFNEWS

सहारनपुर, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रजनीश कुमार मिश्र की अध्यक्षता एवं मुख्य कोषाधिकारी विजय शुक्ला के समन्वयन में विभिन्न पेंशनर संगठनों के अध्यक्ष एवं मंत्री की उपस्थित में कलेक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में पेंशनर दिवस का आयोजन किया गया।
पेंशनर दिवस में विभिन्न पेंशनर संगठनों ने आहरण एवं वितरण आधिकारियों की अनुपस्थिति पर रोष जताया तथा जो ज्ञापन प्रेषित किये गये उनमें मुख्य रूप से चिकित्सा प्रतिपूर्ति का समय से भुगतान न किये जाने का उल्लेख किया। पेंशनर दिवस में मुख्य रूप से बेसिक शिक्षा विभाग तथा सिंचाई विभाग से संबंधित समस्यायें उठायी गयी। जिसके शीघ्र निस्तारण किये जाने हेतु निर्देश दिये गये। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये सभी विभागों को निर्देश दिये की पेंशनरों की किसी भी समस्या को लम्बित न रखा जाये क्योंकि कल हमें भी सेवानिवृत्त होना हैं। उन्होंने कहा कि सभी सम्मानित पेंशनरों के साथ विनम्रता पूर्वक व्यवहार किया जाये।
पेंशनर दिवस में निम्न बिन्दु उठाये गये। पेंशनर दिवस में उठी मांग एवं शिवराज सिहं, एस० के० गर्ग,  सुभाष त्यागी तथा जनेश्वर प्रसाद, इसम सिंह, सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर एसोसिएशन उ०प्र० जनपद सहारनपुर के ज्ञापन दिनांकित में वर्णित तथ्यों शासनादेश के संबध में उपस्थित आहरण वितरण अधिकारियों को आदेशित किया कि उनके विभाग से सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों के जनवरी एवं जुलाई को नोशनल वेतन वृद्धि के आधार पर पेंशन पुनरीक्षण, समस्त देयक उनके सेवानिवृत्ति के 6 माह पूर्व तैयार करा लिये जाये व उनके सेवानिवृत्ति दिनांक के उपरान्त तत्काल उनका भुगतान कर दिया जाये। इसके लिये उपर्युक्त होगा सभी कार्यालयों में एक पंजिका का रख-रखाव किया जाये। जिसमें आगामी 6 माह में सेवानिवृत्त होने वाले कार्मिकों का उल्लेख हो एवं पेंशनरों से शिष्टाचार पूर्ण व्यवहार किया जाये। पेंशनर दिवस में स्वयं उपस्थित न होने वाले आहरण वितरण अधिकारियों के नाम जिलाधिकारी के संज्ञान में लाया जाये। जीपीएफ के मिलान का कार्य जो महालेखाकार कार्यालय से कराया जाना हैं सेवानिवृत्ति से 6 माह पूर्व अवश्य करा लिया जाये। मुख्य कोषाधिकारी द्वारा सभा में उपस्थित सभी को अवगत कराया गया कि कोई भी पेंशनर किसी भी प्रकार की साइबर ठगी का शिकार न हों क्योंकि कोषागार स्तर से किसी पेंशनर को कोई फोन नहीं किया जाता। कोई भी पेंशनर अपने बैंक संबंधी जानकारी शेयर न करें। राशिकरण के संबध में बताया गया कि यह प्रकरण माननीय उच्च न्यायालय से आच्छादित होने के कारण शासन स्तर पर विचाराधीन हैं। पेंशनर के सभी रिकार्ड आन लाईन हैं जैसे वार्षिक पेंशन विवरण एवं जीवित प्रमाण पत्र जो koshwani.up.nic.in  तथा jeevanpra man.gov.in के साथ-2 निकटतम डाकघर एवं बैंक के माध्यम से भी जीवित प्रमाण पत्र आन लाईन किया जा सकता हैं।
कार्यालयध्यक्ष एवं आहरण वितरण अधिकारी स्तर से पेंशन पुनरीक्षण न किये जाने एवं चिकित्सा प्रतिपूर्ति दावों को समयबद्व निस्तारण न किये जाने पर असंतोष व्यक्त किया। कार्यक्रम का प्रारम्भ देश सेवा में हुये शहीद सैनिकों एंव इस अवधि में दिवंगत हुये पेंशनरों को श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। कार्यक्रम के अंत में मुख्य कोषाधिकारी विजय शुक्ला ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि जो ज्ञापन प्राप्त हुये उनकों निस्तारण सक्षम स्तर पर संदर्भित कर दिया जायेगा। पेंशनर दिवस को जे० डी कौशल, एस०के० गर्ग, शिवराज सिहं जनेश्वर प्रसाद आदि ने सम्बोधित किया।