CURATED BY – DHEERAJ KUMAR AHIRWAL | CITYCHIEFNEWS

दमोह, सीएम हेल्पलाईन पोर्टल पर माह अप्रैल 2024 की कुल लंबित शिकायतों मे से एक भी शिकायत को बंद न कराये जाने के आरोप में निराकरण प्रतिशत शून्य रहने पर संबंधित एल-1 अधिकारियों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी कर उत्तर चाहे गये थे किंतु संबंधित अधिकारियों द्वारा अपने उत्तर निर्धारित समय अवधि में प्रस्तुत नही किये गये एवं अधिकारियों द्वारा प्रस्तुत उत्तर समाधान कारक नही पाये जाने के फलस्वरूप कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने 11 अधिकारियों के विरूद्ध अर्थदण्ड की कार्रवाई करते हुये माह जून 2024 के 01 दिवस के वेतन के बराबर की राशि रेड क्रास सोसायटी दमोह मे जमा कराये जाने निर्देश दिए हैं।    

जारी आदेश में अर्थदण्ड की राशि 03 दिवस के भीतर लोक सेवा प्रबंधन विभाग दमोह के कार्यालय (कक्ष क्रमांक 72, कलेक्ट्रेट) में जमा कर रेडक्रॉस सोसाइटी की रसीद प्राप्त करें अथवा रेड क्रॉस सोसायटी दमोह के बैंक खाता क्रमांक-10408898213, IFSC SBIN0003716 मे जमा कर रसीद इस कार्यालय में प्रस्तुत करेंगे।

इन अधिकारियों के विरूद्ध की गई अर्थदण्ड की कार्रवाई

जल संसाधन विभाग दमोह कार्यपालन यंत्री शुभम अग्रवाल, अनुविभागीय अधिकारी पथरिया सुशील कुमार सुहाने, अनुविभागीय अधिकारी हटा आई. डी. पाठक, अनुविभागीय अधिकारी दमोह वर्षा मिश्रा, बी.आर.सी. पथरिया जिनेन्द्र कुमार जैन, सहायक प्रबंधक हटा व्ही.पी. पटैल, सिविल इंजीनियर तेन्दूखेड़ा हिंमाशु शर्मा, सहायक प्रबंधक दमोह आनंद नेमा, सहायक प्रबंधक तेन्दूखेड़ा अक्षय सिंह बघेल, ग्रामोद्योग अधिकारी हटा प्रकाश चंद्र पटवा एवं वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी हटा माधव प्रसाद सिरवैया के विरूद्ध अर्थदण्ड की कार्रवाई की गई।