आगामी धार्मिक त्यौहारों को लेकर थाने में आयोजित हुई शांति समिती कि बैठक
बैठक में ग्राम पंचायत सरपंच, जनपद पंचायत सदस्य एवं अन्य लोग उपस्तिथ रहेबैठक में ग्राम पंचायत सरपंच, जनपद पंचायत सदस्य एवं अन्य लोग उपस्तिथ रहे
CURATED BY – LAKESH PANCHESHWAR | CITYCHIEFNEWS
लालबर्रा, पुलिस अधिकारियों के दिशा निर्देशन पर पुलिस थाना लालबर्रा में 27सितंबर दिन शुक्रवार को शाम 5बजे से शांति समीति कि बैठक आहूत हुई जिसमें हेमंत नायक थाना प्रभारी लालबर्रा व उपनिरीक्षक हेमंत बघेल सहित अन्य लोगों कि उपस्थिति में बैठक प्रारंभ हुई जिसमें उपस्थित सभी लोगों से आगामी धार्मिक त्यौहारों को लेकर विचार-विमर्श किया गया जिसमें 3 अक्टूबर से नव दिवसीय नवरात्रा धार्मिक पर्व में मुर्तियां स्थापना से लेकर अंतिम विसर्जन तक विस्तृत रूप से चर्चा,12 अक्टूबर को दशहरा पर्व,विशाल चुनरी यात्रा, तथा 7 अक्टूबर से मां सरस्वती महोत्सव पर्व शामिल रहे हैं जिसको लेकर उपस्थित लोगों ने अपने अपने सुझाव दिए तथा थाना प्रभारी ने सभी लोगों के सुझाव को सुना तथा सुनकर भविष्य में अमल पर लाने कि बात कही वहीं उपस्थितों ने शहर कि यातायात व्यवस्था को लेकर हर बार कि तरह फिर से अपनी बात रखी गई है।
वहीं गंज परिसर में अनेक वर्षों से मां दुर्गा जी कि प्रतिमा स्थापित होते हुए आ रही है लेकिन वर्तमान में नगर के असामाजिक तत्वों के द्वारा उक्त स्थान पर अक्सर लुडो खेलकर गंदगी फैलाया जा रहा है जिन पर पुलिस प्रशासन से कार्यवाही कि मांग कि गई है, तत्पश्चात अमोली पंचायत के पुर्व सरपंच व वर्तमान जनपद सदस्य प्रतिनिधि ने 3 अक्टूबर को अमोली में कलश यात्रा निकाले जाने कि जानकारी से अवगत कराते हुए बताया कि हर वर्ष कि तरह इस वर्ष भी कलश यात्रा निकलना है जो अमोली से बड़ी मस्जिद होते हुए शहर भ्रमण कर पुनः अमोली पहुंचेगी जिसमें महिलाओं कि संख्या अधिक रहेगी,वहीं मां शीतला माता मंदिर पनबिहरी द्वारा 11सौ फिट कि चुनरी यात्रा निकाली जाएगी जिसमें 8 अक्टूबर दिन मंगलवार को दोपहर 3 बजे से चुनरी यात्रा निकलना प्रारंभ होगी जो बसस्टैण्ड पहुंचेगी तत्पश्चात चुनरी यात्रा कात्यायनी मंदिर बकोडा पहुंचेगी जहां पर चुनरी भेंट कर पूजन अर्चन किया जायेगा,दशहरा पर्व मनाया जायेगा,तथा 7 अक्टूबर से शुरू मां सरस्वती महोत्सव पर्व में होने वाले सभी धार्मिक कार्यक्रमों कि जानकारी समीति पदाधिकारियों द्वारा दी गई है।
वहीं थाना प्रभारी श्री हेमन्त नायक ने उपस्थित लोगों से सहयोग कि बात करते हुए कहे कि हमारा हर बार यही प्रयास रहेगा है कि आगामी दिनों में समन्न होने वाले सभी धार्मिक पर्व शांति रूप से निपटे किसी भी प्रकार कि वाद विवाद कि स्थिति निर्मित ना हो,इसके पहले ऐसी व्यवस्था बन जाए हम उनको समुचित व्यवस्थाएं पुलिस प्रशासन के तरफ से होना है।
वहीं इस दौरान विरेन्द्र बनवाले सरपंच ग्राम पंचायत पनबिहरी, बालकृष्ण पंचेश्वर जनपद पंचायत सदस्य प्रतिनिधि,बलेश रहांगडाले,गिरीश पाठक,अशोक जैन,गगन तुरकर, संजीव अवधिया,चैनलाल बागरे,शुभम अग्रवाल, सुनील अवधिया, लिंकन अग्रवाल,योगेश आश्वाले,मयुर मोहबे,राजू साहू,अनिल उइके, राधेश्याम कोसरे, दीनदयाल टेम्भरे,वहीं पत्रकार साथियों में विजय रजक (वरिष्ठ पत्रकार),मतीन रज़ा,राजा मसीकर कैमरामेन दै बालाघाट एक्सप्रेस,सहित अन्य और भी लोग उपस्थित रहे हैंA।