बड़वानी के थाना अंजड़ में शांति समिति की बैठक संपन्न
यातायात व्यवस्था, एवं नगर के मुख्य मार्गो पर लगने वाले जाम पे सकती से कार्यवाही का भरोसा दिलाया गया
CURATED BY – RAVI SHIMLE | CITYCHIEFNEWS
बड़वानी, अंजड़ थाने में शांति समिति की बैठक ली गई बैठक में निर्देश दिए गए जिससे यातायात व्यवस्था, एवं नगर के मुख्य मार्ग पर अतिक्रमण एवं भोगली नदी की पुल पर लग रहे ठेला गाड़ियों से होने वाले जाम को लेकर सकती से कार्यवाही का भरोसा दिलाया गया, शांति समिति की बैठक समाप्त होने के तुरंत बाद पुलिस प्रशासन तहसीलदार मैडम एवं नगर परिषद का हमला हरकत में आया एवं बस स्टैंड से अस्पताल चौक बाईपास होते हुए राजपुर रोड और श्री कृष्ण चौक में सिनेमा चौक क्षेत्र में जो अतिक्रमण किया गया था उनको तत्काल हटाया गया और निर्देश दिए गए कि कल से यह अतिक्रमण आप बाहर नहीं करेंगे यदि आपने कल से अतिक्रमण किया तो जप्ती की कार्यवाही के साथ जुर्माना की राशि भी वसूल की जाएगी और इस कार्यवाही में पुलिस प्रशासन पीछे नहीं हटे गा अंजड़ टीआई, तहसीलदार मैडम, नगर पालिका सीएमओ एवं अध्यक्ष महोदय एवं शांति समिति की बैठक में मौजूद रहे इस अवसर पर तहसीलदार मैडम बबली द्वारा शासन के दिशा निर्देश से अवगत कराया गया वही सभी लोगों से शांतिपूर्वक त्यौहार मनाने की बात कही वहीं थाना प्रभारी महोदय ने बताया कि नगर अंजड़ में जो भी काम करें उसकी जानकारी पुलिस प्रशासन को अवश्य देवे आतिशबाजी ऐसी ना करें कि किसी को नुकसान हो कहीं आग जानी की घटना ना हो इसका विशेष ध्यान रखें उपरोक्त कार्यवाही शाम 7:00 बजे से लेकर के रात्रि 9:00 बजे तक लगातार चलती रही एवं नगर अंजड़ के यातायात में बाधा उत्पन्न करने वाले सब्जी के ठेले फल के ठेले एवं दुकानदारों के द्वारा जो अतिक्रमण किया जा रहा था उसको चिन्ना अंकित कर एवं चेतावनी दी गई देखते हैं इस कार्यवाही के बाद अतिक्रमण मुक्ति मिल पाएगी या कुछ दिनों के बाद ऐसी ही व्यवस्था हो जाएगी.