सहारनपुर में शंटिंग के दौरान बेपटरी हुई यात्री गाडी
एक डिब्बा पटरी से उतरा, लापरवाही पर सांसद इमरान मसूद बिफरे
CURATED BY – GAURAV SINGHAL | CITYCHIEFNEWS
सहारनपुर, आज दोपहर करीब सवा एक बजे 01619 दिल्ली-शामली यात्री गाडी सहारनपुर रेलवे स्टेशन के पास माल गोदाम पर पटरी से उतर गई। स्टेशन अधीक्षक अनिल त्यागी के अवकाश पर होने के कारण कार्यवाहक अधीक्षक और आरपीएफ के पुलिस निरीक्षक मोहित त्यागी ने बताया कि हादसे के दौरान ट्रेन खाली थी और धुलाई के लिए जा रही थी कि उसी दौरान उसका एक डिब्बा पटरी से उतर गया। किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है। सूचना मिलने पर रेल अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंच गए और उतरे ट्रेन के डिब्बे को सुचारू करने के काम में जुट गए।
मौके पर पहुंचे सहारनपुर के कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने इस घटना पर गहरा रोष जताया। बोले कि संसद के चालू सत्र के दौरान रेलवे के कई हादसे हुए है और रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव अपनी पीठ थपथपाने में लगे है। जिस तरह से आए दिन ट्रेने बेपटरी हो रही है उससे यात्री ट्रेनों में बैठने से डरने लगे है।