पं गणेश प्रसाद मिश्र जी आजादी के लिए मां भारती की रक्षा में रहे तत्पर : उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक
डॉ राकेश मिश्र ने लाखों सब्जियों के बीजों का किया वितरण: लखन पटेल राज्य मंत्री मध्यप्रदेश
CURATED BY – UMESH KUSHWAHA | CITYCHIEFNEWS
सतना, पं गणेश प्रसाद मिश्र की की जनशताब्दी पर उनकी जन्मस्थली ग्राम धवर्रा में समृद्ध किसान सम्मेलन का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि
उदय प्रताप सिंह मध्यप्रदेश परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री, लखन पटेल जी, पशु पालन राज्य मंत्री(स्वतंत्र प्रभार), नरेंद्र कश्यप, राज्य मंत्री(स्वतंत्र प्रभार), गौरीशंकर जी विधायक उरई, कुँ. कामाख्या प्रसाद सिंह जी, विधायक महाराजपुर, श्रीमती आभा कुमार जी, पद्मश्री उमाशंकर पांडे जी, पद्मश्री बाबूलाल दहिया जी, पद्मश्री कंवल सिंह चौहान जी व अतिथियों ने दद्दा जी के श्री चरणों में पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया व उनके बताए गए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
उत्तर प्रदेश शासन के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि डॉ राकेश मिश्रा जी का आभार व्यक्त करना चाहता हूं जिन्होंने अपनी संस्कृति विरासत की रक्षा के लिए समाज सेवा के लिए संपूर्ण परिवार समर्पण भाव से कार्य कर रहा है जो की प्रेरणा का स्रोत है।
पं गणेश प्रसाद मिश्र जी आजादी के लिए मां भारती की रक्षा में तत्पर रहे।
डॉ राकेश मिश्र जी द्वारा किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सराहनीय प्रयास किया जा रहा है।
आगे उन्होंने कहा कि डॉ राकेश मिश्र जी अपने पिताजी के सपनों को साकार कर रहे हैं।
दद्दा जी की स्मृति में चल रहा शासकीय हाईस्कूल मानपुरा का उन्नयन होगा हायर सेकेंडरी में: उदय प्रताप सिंह मध्य प्रदेश शासन स्कूल शिक्षा मंत्री
मध्य प्रदेश शासन के स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने कहा कि इस ऐतिहासिक अवसर पर परम पूज्य दद्दा जी को नमन करता हूं। दद्दा जी ने अपना जीवन समाज कल्याण व पुण्य यज्ञ के लिए संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। डॉ राकेश मिश्र जी चाहे कोई भी क्षेत्र हो मदद करने के लिए सदैव तत्पर रहते हैं। विगत वर्षों पूर्व जो विद्यालय पं. गणेश प्रसाद मिश्र जी की पुण्य स्मृति में प्रारंभ किया गया था उस स्कूल को हायर सेकेंडरी तक उन्नयन किया जाएगा। शासन के द्वारा आर्थिक सहयोग से भव्य भवन भी बनाया जाएगा।
डॉ राकेश मिश्र ने लाखों सब्जियों के बीजों का किया वितरण: महापौर योगेश ताम्रकार
सतना नगर निगम महापौर योगेश ताम्रकार ने किसानों से संवाद करते हुए कहा कि मन समर्पित तन समर्पित चाहता हूं देश को और कुछ दूं।
महापौर योगेश ताम्रकार ने आगे कहा कि किसी भी काम को एक बार करना सरल होता है, लेकिन बार-बार करना अकल्पनीय है। डॉ राकेश मिश्र जी का उदाहरण देते हुए महापौर योगेश ताम्रकार ने कहा कि डॉ. राकेश मिश्र जी के द्वारा लाखों पैकेट सब्जियों के बीज जो वितरण किया था उनके द्वारा हम अपने-अपने घरों में सब्जियों को उगा रहे हैं।
जब से योगी जी मुख्यमंत्री बने गांव गांव का हुआ विकास : डॉ राकेश मिश्र
पं गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास के अध्यक्ष डॉ राकेश मिश्र ने अपने उद्बोधन में कहा कि जब से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी जी बने हैं तब से हमारे क्षेत्र का व गांव देहातों का सर्वांगीण विकास हो रहा है।
एक समय ऐसा था जब हमारा क्षेत्र विकास से कोसों दूर हुआ करता था, लेकिन आज हमारे गांव में पावर हाउस, सौर ऊर्जा, गौशाला, स्वच्छता, हर घर नल जल योजना के माध्यम से खुशहाल है।
चलता फिरता मुफ़्त अस्पताल का हुआ भव्य उद्घाटनः ब्रजेश पाठक स्वास्थ्य परिवार कल्याण मंत्री डॉ राकेश मिश्रा ने कहा की मेरी कर्मभूमि सतना है। विगत वर्षों पूर्व हमने प्रायोगिक तौर पर चलता फिरता अस्पताल का प्रयोग किया था ।जिसमें सेवा बस्तियों में निवास करने वाले मरीज की जांच के उपरांत नि:शुल्क दवाइयां दी जाती थीं। जिसके सुखद परिणाम प्राप्त हुए हैं।आज आपका अस्पताल आपके द्वार के लिये मरीजों की सेवा के लिए नागरिकों को समर्पित किया जा रहा है। जिसमें फुल बॉडी चैकअप एटीएम जिसके माध्यम से 23 प्रकार की शरीर के रोगों की निशुल्क जांच तुरंत होगी साथ ही विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम के द्वारा उनका उचित जांच के उपरांत निशुल्क दवाइयां भी दी जावेगी।
दद्दा जी ने विश्व कल्याण के लिए किया अतुलनीय कार्य : उत्तर प्रदेश राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप उत्तर प्रदेश शासन के मंत्री नरेंद्र कश्यप ने कहा कि डॉक्टर मिश्रा सर्व समाज के शुभचिंतक हैं सामाजिक उत्थान के लिए कार्य कर रहे हैं। दद्दा जी ने विश्व कल्याण के लिए कार्य किया है।
किसान है देश की रीढ़: मणिकांत महेश्वरी
संस्कार भारती के अध्यक्ष मणिकांत माहेश्वरी ने कहा कि किसी भी देश की विकास की रीढ़ किसान होता है जब किसान प्रगति करता है तब हमारा देश भी प्रगति करता है।
अतिथियों व किसानों को अनुपम उपहार के साथ पौधों का हुआ वितरण
समृद्ध किसान समृद्ध बुंदेलखंड सम्मेलन में किसानों एवं अतिथियों को प्लास्टिक मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत निशुल्क कपड़े का थैला, सब्जियों के बीज, भगवान राम की फ़ोटो , चाबी के छल्ले एवं फलदार पौधे भेंट किया गया।
किसानों के लिये 18 विभागों की प्रदर्शनी की सराहनाः एस पी सिंह बघेल
पं गणेश प्रसाद मिश्र खेल परिसर में आयोजित किसान प्रदर्शनी में 18 प्रकार की प्रदर्शनी का प्रदर्शन किया गया। जिसमें प्रमुख रूप से बाल विकास, सेवा एवं पौस्टिक आहार विभाग, महोबा जिला स्वास्थ्य समिति महोबा, धानुका एग्रोटेक लिमिटेड, पशुपालन विभाग, सुलभ इंटरनेशनल, वन विभाग, मत्सयोद्पादन, रोजगार के अलावा अनेक प्रकार की प्रदर्शनियों लगाईं। जिसको देखने के लिए सभी स्टालों में किसानों ने उत्सुकता के साथ नई-नई जानकारियां, खेती को लाभ का व्यापार बनाने, जैविक खेती के अलावा पशुओं के संरक्षण संवर्धन विभागों द्वारा विस्तार से किसानों को जानकारियां दी।
कार्यक्रम में इनकी रही उपस्थिति:
आज के समारोह में पं. गणेश प्रसाद मिश्र जी की आदमकद अष्ट धातु की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करने वालों में गंगाचरण राजपूत पूर्व सांसद महोबा, श्रीमती दर्शना सिंह सांसद राज्य सभा, राकेश गोस्वामी(विधायक महोबा), राम नरेश तिवारी( राष्ट्रीय मंत्री किसान मोर्चा, उमेश शुक्ला पूर्व विधायक छतरपुर, कुं. मानवेन्द्र सिंह पूर्व मंत्री, रेखा यादव पूर्व विधायक, पुष्पेंद्र पाठक (पूर्व विधायक), के. के. श्रीवास्तव (पूर्व विधायक), पी. एल. तंतुवाय (पूर्व विधायक), वैभव अरजरिया(अध्यक्ष), बबलू बुधौलिया(चेयरमैन राठ) उमाशंकर मिश्र, चन्द्रभान सिंह गौतम( ज़िलाध्यक्ष भाजपा), अवधेश गुप्ता( महोबा ज़िलाध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश व मध्यप्रदेश के समाजसेवी व अधिकारियों ने भाग लिया ।