पाकिस्तान ने खुद ही दिया तबाह एयरबेस का अब तक का सबसे बड़ा सबूत
रिपेयरिंग के लिए निकाला टेंडर
भारत ने पाकिस्तान में घुसकर उसके कई एयरबेस और सैन्य ठिकानों समेत आतंकियों के ठिकानों को नेस्तनाबूत कर दिया। हालांकि पाकिस्तान अपने एयरबेस और सैन्य ठिकानों को हुए नुकसान को जानबूझकर दुनिया से छिपाने की कोशिश में लगा हुआ है। लेकिन अब एक बड़ा सबूत उसने खुद ही दुनिया के सामने रख दिया जिससे साफ हो गया कि आखिर भारत ने उसे कहां-कहां और कितना बड़ा नुकसान पहुंचाया है।
रिपेयरिंग के लिए निकाला टेंडर
दरअसल, पाकिस्तान की एयरफोर्स ने उन सभी जगहों के लिए टेंडर निकाला है, जिसमें एयरबेस रिपेयर और मेनटेनेंस की बात कही गई है, आम दिनों में यह टेंडर निकलता तो शायद रखरखाव का हवाला दे दिया जाता लेकिन भारत के साथ तनाव के बीच भारी तादाद में निकाला गया टेंडर इस बात का साफ संकेत दे रहा है कि उनका एयरबेस तबाह हो चुका है और वे जल्द से जल्द इसकी रिपेयरिंग चाह रहे हैं जिससे अगर भारत कोई हमला करे तो व कुछ तो जवाब दे सकें। यह टेंडर पाकिस्तानी एयरफोर्स ने आनलाइन निकाला है, जिसे कोई भी देख सकता है।
पाकिस्तान ने इसके अलावा भी कई टेंडर के लिए विज्ञापन जारी किया है उसमें भी कई जगहों की रिपेयरिंग के लिए ओपनिंग डेट आने वाले दिनों में शुरू की जाने की बात कही गई है।
पाकिस्तानी एयरफोर्स ने 12 मई को रावलपिंडी एयरबेस के लिए टेंडर निकाला।
फिर 13 मई को रिसलपुर एयरबेस के लिए टेंडर जारी किया।
इसके बाद 13 मई को ही कल्लर कहर एयरबेस की रिपेयरिंग और मेंटेनेंस के लिए भी निविदा जारी की।
13 मई को ही एक और रिसलपुर एयरबेस की रिपेयरिंग के लिए भी निविदा निकाली।
पाकिस्तान ने इसके अलावा भी कई टेंडर के लिए विज्ञापन जारी किया है उसमें भी कई जगहों की रिपेयरिंग के लिए ओपनिंग डेट आने वाले दिनों में शुरू की जाने की बात कही गई है।
भारत ने पाकिस्तान के किन-किन एयरबेस को बनाया निशाना?
पाकिस्तान का सुक्कुर (भोलेरी) एयरबेस
भोलेरी एयरबेस कराची के पास
नूर खान (चकलाला) एयरबेस, रावलपिंडी
रहीम यार खान एयरबेस
स्कर्दू एयरबेस - गिलगित-बाल्टिस्तान (पीओके)
मुरीद एयरबेस, चकवाल
रफीक़ी एयरबेस, झांग
चुनियन एयरबेस, कसूर जिला
सियालकोट एविएशन बेस
शाहबाज एयर बेस
जैकोबाबाद एयरबेस