CURATED BY – SUNIL YADAV | CITYCHIEFNEWS

कटनी, कटनी के एनकेजे थाना क्षेत्र के अंतर्गत सुर्खी टैंक के समीप बस का टायर फटने बस ने सामने से आ रही कार से जा टकराई और आमने सामने हुई जोरदार टक्कर की वजह से कार में सवार 4 लोगो की मौत हो चुकी है। जिसमे से दो लोगो की घटना स्थल पर ही मौत हो चुकी थी वही दो लोग जिला अस्पताल में इलाज के दौरान। 
यह हादसा जब हुआ जब एक कार में 4 युवक सुर्खी टैंक से लगे नेशनल हाइवे से शहडोल रोड की तरफ जा रहे थे तभी सामने से आ रही एक बस का टायर फटने की वजह से वह आनियत्रित हो सामने से आ रही कार को घसीटते हुए सड़क कें किनारे सड़क पर कार को कुचल दिया जिसमे सवार चार युवक भूरी तरह दब गए और जिसकी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एन के जे थाने की पुलिस बल पहुंच गई और सभी को कार से बाहर निकला जिसमे से दो युवकों की मौत हो गई और दो लोगो को एबुलेश की सहायता से जिला अस्पताल भेजा जहा डॉक्टरों ने दोनो को मृत घोषित कर दिया। इस हादसे में चार युवकों की मौत हो गई जिनका नाम प्रियशू दुबे,अतुल मिश्रा,शिवांशु दुबे और तीनो जुहिला ग्राम निवासी है और चौथा अक्षय सिंह है। वही हादसे के तुरंत बाद बस ड्राइवर मौके से फरार हो गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।