Uttar Pradesh
पद्मश्री चौ. सेठपाल और दीपक गुप्ता स्वच्छता ब्रांड एम्बेस्डर मनोनीत
पर्यावरण के प्रति जागरूक करने का काम करेंगे
CURATED BY – GAURAV SINGHAL | CITYCHIEFNEWS
सहारनपुर, सहारनपुर के प्रगतिशील किसान और 2021 में पद्मश्री से विभूषित चौधरी सेठपाल और जूड़ो के अंतरराष्ट्रीय रैफरी दीपक गुप्ता को नगर निगम सहारनपुर ने स्वच्छ मिशन भारत के तहत लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए स्वच्छता ब्रांड एम्बेस्डर मनोनीत किया है। चौधरी सेठपाल भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद द्वारा वर्ष 2012, 2014 और 2020 में पुरस्कारों से सम्मानित किए गए थे। उन्हें खेती के अवशेष जलाने का प्रबल विरोधी माना जाता है। जबकि दीपक गुप्ता विश्व स्तर के रैफरी हैं। मेयर डा. अजय सिंह ने आज यह जानकारी देते हुए उम्मीद जताई कि दोनों हस्ती लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने का काम करेंगी।