पाँवधोई व ढमोला नदी का होगा जीर्णोद्धार, नदियों के जीर्णोद्धार एवं विकास के बारे में जिलाधिकारी ने किया टीम के साथ मंथन
ढमोला और पांवधोई नदी सहारनपुर की लाइफलाइन :- डीएम मनीष बंसल
CURATED BY – GAURAV SINGHAL | CITYCHIEFNEWS
सहारनपुर, जिलाधिकारी मनीष बंसल के विशेष प्रयासों से राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन (एनएमसीजी) द्वारा सहारनपुर नगर क्षेत्र में प्रवाहित पाँवधोई व ढमोला नदी के जीर्णोद्धार एवं विकास कार्यों के सर्वे के लिए तीन सदस्यीय टीम जनपद में आ चुकी है। यह टीम जनपद में सर्वे कर प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार करेगी। उन्होंने कलेक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में टीम एवं सम्बन्धित अधिकारियों के साथ नदियों के पुनरुद्धार एवं विकास के लिया मंथन किया। उसके बाद जिलाधिकारी ने टीम के साथ मौके पर जाकर नदियों का भ्रमण भी किया।
डीएम मनीष बंसल ने बताया कि यह टीम दोनों नदियों के सर्वे कर प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार करेगी। उन्होंने कहा कि ढमोला और पांवधोई नदी सहारनपुर की लाइफलाइन है, जो शहर के बीचों बीच से होकर गुजरती है। लेकिन वर्तमान में इसकी स्थिति बहुत अच्छी नहीं है। नालों को गन्दा पानी इसमें आता है और लोग इसमें कूड़ा भी डालते हैं। इसे साफ करने एवं जीर्णोद्धार के लिए नमामि गंगे के तहत एक प्रोजेक्ट लिया गया है। इसके तहत नालों का पानी टैप करके एसटीपी बनाया जा रहा है। जिससे इसके पानी को शुद्ध किया जाएगा। इसके अलावा नदियों में जमी सिल्ट, गार्बेज की सफाई, नदियों के सौंदर्यकरण और रिवर बैंक बनाने के टीम द्वारा सर्वे कर डीपीआर बनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि ये एक लॉन्ग टर्म प्रोजेक्ट है जिससे भविष्य में जनपद सहारनपुर को बहुत लाभ होगा। डीएम मनीष बंसल ने बताया कि टीम जनपद प्रवास के दौरान 03 और 04 फरवरी को सर्वे करने के साथ प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार करेगी। जिसके लिए अपर नगर आयुक्त मृत्युंजय, अधिशासी अभियन्ता सिंचाई निर्माण खण्ड राम बाबू, महाप्रबन्धक जल-कल नगर पुरूषोत्तम, अधिशासी अभियन्ता निर्माण नगर निगम आलोक श्रीवास्तव, परियोजना प्रबन्धक यूनिट 9, कन्स्ट्रक्शन एण्ड डिजाइन सर्विसेज उत्तर प्रदेश जल निगम रवि प्रताप सिंह एवं परियोजना प्रबन्धक नमामि गंगे इकाई एसटीपी कैम्पस शाहवली मुजफ्फरनगर संजीत कटियार अधिकारी नामित किए गये है। जिलाधिकारी मनीष बंसल ने संबंधित सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि इन दोनों नदियों व सिटी ड्रेनेज प्लान संबंधी व क्षेत्र के मानचित्र व अन्य समस्त स्पष्ट व त्रुटिरहित सूचनाओं सहित सर्वे टीम के साथ सर्वे हेतु पूर्ण सहयोग प्रदान करें ताकि नदियों के जीर्णोद्धार हेतु अग्रेत्तर कार्यवाही की जा सके।
देश
दुनिया
मनोरंजन
खेल
छत्तीसगढ
हरियाणा
दिल्ली
धार्मिक
व्यापार
टेक & ऑटो
शिक्षा
स्वास्थ्य
आंध्र प्रदेश
तेलंगाना
सिक्किम
ओड़िशा
झारखंड
असम
नागालैण्ड