Curated by – NARESH VISHWAKRAMA | CITYCHIEFNEWS

पन्ना, पन्ना जिले की अमानगंज तहसील क्षेत्र में ग्राम टाईं में 1 माह के लिए  अखंड रामधुन का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम के आयोजक हाकम सिंह राजपूत शिक्षक ने बताया कि रामधुन की बैठकी 25 अप्रैल को हो चुकी है जिसका हवन पूजन ब्राह्मण भोजन भंडारा 25 मई 2023 को होगा एवं 26 मई को जलविहार के साथ कार्यक्रम का समापन होगा। हाकम सिंह राजपूत शिक्षक द्वारा अपील की गई कि सभी क्षेत्रवासी सादर आमंत्रित है एवं सभी भक्तगण अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित होकर धर्मलाभ लें। आयोजक हाकम सिंह राजपूत शिक्षक श्रीमती शांति सिंह राजपूत ग्राम टाइ एवं धनीराम राजपूत जनपद प्रतिनिधि एवं समस्त ग्रामवासी पूरे एक माह तक चलेगा राम नाम संकीर्तन