CURATED BY – DHEERAJ KUMAR AHIRWAL | CITYCHIEFNEWS

दमोह, ग्राम पंचायत इमलाई के उप सरपंच एडवोकेट रमेश श्रीवास्तव चाहते हैं कि उनके ग्राम में गरीब निर्धन लोगों को जो इलाज कराने में सक्षम नहीं है उन्हें इलाज उपलब्ध हो l उप सरपंच रमेश श्रीवास्तव के सहयोग से ग्राम पंचायत इमलाई मे परिवर्तन हेल्थ एजुकेशन वेलफेयर सोसाइटी द्वारा नेत्र शिविर का आयोजन किया जा रहा है.
स्वयंसेवी संस्था परिवर्तन हेल्थ एजुकेशन वेलफेयर सोसाइटी समय-समय पर विशाल चिकित्सा शिविर का आयोजन करती आ रही है संस्था का उद्देश्य गरीब लोगों को समय पर उचित इलाज प्रदान कराना है। जिसके लिए यह चिकित्सा शिविर का आयोजन करती आ रही है आगामी 26 जुलाई को ग्राम पंचायत इमलाई मे श्री सद्गुरु सेवा संस्था ट्रस्ट जानकीकुंड सतना के सहयोग से चित्रकूट डॉक्टरों द्वारा विशाल नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है आमजन से अपील है कि अधिक से अधिक संख्या में इस शिविर में पहुंचे और चिकित्सा लाभ लें ।जिन लोगों के ऑपरेशन होंगे उन्हें संस्था द्वारा नि :शुल्क चित्रकूट भेजा जाएगा जहां पर रहने खाने की व्यवस्था रहेगी। मरीज अपने साथ आधार कार्ड की फोटोकॉपी जरूर लाएं।