धार नगर में विद्यार्थी परिषद के स्वच्छता अभियान का आयोजन
विद्यार्थी परिषद के सदस्यों द्वारा धार में स्वच्छता के प्रति जागरूकता का प्रचार
Curated by – NAVIN MEHAR | CITYCHIEFNEWS
धार, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अपने स्थापना काल से ही सदैव समाज एवम् विद्यार्थी जगत के लिए काम करती आई है, तथा समाज में आयोजित होने वाले विभिन्न आयोजनों में भी अपने कार्यकर्ताओं के माध्यम से सेवा ,स्वास्थ्य, स्वावलंबन तथा नेतृत्व विकास के लिए हमेशा छात्रों के बीच सक्रिय रहती है, विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने अपनी सेवा काम के माध्यम से धार नगर में प्रति वर्ष निकलने वाली बाबा धारनाथ की साही सवारी में स्टूडेंट फॉर सेवा के माध्यम से स्वच्छता अभियान चलाया इस अभियान के निमित सभी कार्यकर्ताओं ने विद्यार्थी परिषद की टी शर्ट पहन कर शहर में पालकी के दौरान निकलने वाले पॉलिथीन ,डिस्पोजल,प्लास्टिक एवम प्रसाद के दौरान उपयोग में लाए गए अवशेष को संग्रहित कर स्वच्छता का संदेश दिया गया, विद्यार्थी परिषद के नगर मंत्री करन राठौर ने बताया कि परिषद के कार्यकर्ताओं ने लोगो से अपील की कि धार नगर को स्वच्छ बनाने के लिये हम सबको जागरूक होना पड़ेगा ,तब ही हम भी इंदौर शहर की भांति ही स्वच्छता में धार का परचम लहरा सकते है , इसके साथ साथ स्टूडेंट फॉर डेवलपमेंट के माध्यम से नो यूज ऑफ प्लास्टिक के बारे में भी लोगो को बताया गाया।अभियान में विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक रोहित रघुवंशी ने भी लोगो से अपील करते हुए कहा कि हम सब धार शहर के लोगो को भी विद्यार्थी परिषद के इस अभियान में जुड़ना होगा, तब ही हम पर्यावरण को संरक्षित कर सकते है । इस दौरान विद्यार्थी परिषद के छात्र छात्रा सहित एक सैकड़ा से अधिक कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे उक्त जानकारी सह कार्यालय मंत्री प्रथम तिवारी द्वारा दी गयी।