राम कथा सुनने से मिलता है मोक्ष : गजराज राणा
नौ दिवसीय राम कथा का शुभारम्भ वरिष्ठ भाजपा नेता गजराज राणा व पूर्व नगर महामंत्री बिजेन्द्र गुप्ता ने फीता काटकर किया
CURATED BY – GAURAV SINGHAL | CITYCHIEFNEWS
सहारनपुर | देवबंद, गांधी कालोनी देवबन्द में आयोजित नौ दिवसीय राम कथा का शुभारम्भ वरिष्ठ भाजपा नेता गजराज राणा सदस्य जिला कार्यसमिति व पूर्व नगर महामंत्री बिजेन्द्र गुप्ता ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर गजराज राणा ने कहा कि भगवान राम मर्यादा पुरूषोत्तम है। उनके आदर्श, विचार और कार्य मानव के लिये प्ररेणाश्रोत है। संसार में जन्म लेने वाला हर व्यक्ति दुःख निवृत्ति के लिए प्रयासशील रहता है किंतु उसे पूर्ण रूप से ज्ञान नहीं होता की दुःख किस वस्तु का नाम है उसका वास्तविक स्वरूप क्या है। राम कथा सुनने से व्यक्ति हर प्रकार से दुखो से मुक्त होकर मोक्ष को प्राप्त करता है। बिजेन्द्र गुप्ता ने कहा कि राम इस देश में कण-कण में हैं, व रोम रोम में बसे हैं। जो यह समझ रहा है वह राम रंग में सरोबार है और जो नहीं समझ रहा, वह उलझा हुआ है। राम जी सबका बेड़ा उसकी नियति के अनुसार पार करेंगे। भगवान राम भारत की आस्था, विश्वास का प्रतीक है। भारत की पहचान राम से है। राम के बिना भारत का कोई अस्तिव नहीं। इससे पूर्व कथा व्यास राम कौशल जी महाराज के नेतृत्व में पीले वस्त्र धारण कर महिला श्रदालुओं द्वारा गांधी कालोनी से भूमिया खेडा, मॉ त्रिपुर बाला सुंदरी तक कलश यात्रा निकाली। कथा पीठ पर कलश स्थापित करने के उपरान्त गजराज राणा, बिजेन्द्र गुप्ता, सर्वेश शर्मा आदि द्वारा विधिवत दीप प्रवज्ल्लित कर पूजा- अर्चना की और कथा पीठ की परिकरमा उपरान्त कथा व्यास राम कौशल जी महाराज को पीठ पर विराजमान कराकर उनको तिलक लगाकर व पटका पहनाकर अभिनंदन किया गया। कथा पीठ पर विराजमान होने के उपरान्त कथा व्यास राम कौशल जी महाराज ने सभी को तिलक अक्षत कर व पटका पहनाकर आर्शीवाद दिया।इस अवसर पर शुभम गुप्ता, जयवीर, आशु धीमान, देवेन्द्र त्यागी, कर्ण गुसांई, सुरज सैनी, धीर सिंह, अक्षय, अर्जुन, श्रीमति पुष्पा गुप्ता, श्रीमति अंगुरी घीमान, श्रीमति बबीता गुप्ता, श्रीमति उषा आदि महिला पुरूष श्रद्धालु उपस्थित रहे।