CURATED BY – SHRINIVAS MISHRA | CITYCHIEFNEWS

मैहर, मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ द्वारा संपूर्ण मध्य प्रदेश में नया सत्र 2024 को लेकर संघ के विस्तार के साथ-साथ प्रदेश, संभाग, जिला एवं तहसील स्तरीय कार्यकारिणी के गठन को लेकर संपूर्ण मध्य प्रदेश के सभी पत्रकार साथियों के साथ विशेष सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है।  जिसमें आगामी 24 फरवरी 2024 को मध्य प्रदेश के रीवा जिले में रीवा - शहडोल  संयुक्त सम्मेलन का भव्य आयोजन होने जा रहा है।  जिस आयोजन के मुख्य अतिथि मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला जी के साथ मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष सलभ भदोरिया जी की अध्यक्षता में संपूर्ण रीवा संभाग के सभी पत्रकारों की उपस्थिति अनिवार्य रहेगी। उपयुक्त सम्मेलन में पत्रकारों की मूलभूत सुविधाओं के साथ पत्रकारों को मिलने वाली सभी प्रशासनिक सुविधाओं के लिए श्रीमान प्रदेश अध्यक्ष द्वारा प्रदेश के मुखिया उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला जी के समक्ष ज्ञापन सौंप कर पत्रकारों के हित की मांग की जाएगी अतः संपूर्ण रीवा संभाग के पत्रकार साथी अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के संभागीय आयोजन में शामिल होकर एकता का परिचय देते हुए आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दें।