21 जून को होगा एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन
प्रातः 10ः00 बजे क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय में साक्षात्कार में भाग लेने के लिए रहे उपस्थित
CURATED BY – GUARAV SINGHAL | CITYCHIEFNEWS
सहारनपुर, क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय द्वारा 21 जून 2024 को एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की लगभग 04 कम्पनियां प्रतिभाग करेंगी। सहायक निदेशक सेवायोजन अरूण कुमार भारती ने जानकारी देते हुए बताया कि ऐसे इच्छुक अभ्यर्थी जो 10वीं, 12वीं, आईटीआई इत्यादि पास एवं 18 से 35 वर्ष की आयु के हों तो 21 जून को प्रातः 10ः00 बजे क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय में उपस्थित होकर साक्षात्कार में भाग ले सकते है। प्रतिभागी इच्छुक अभ्यर्थियों को rojgaarsangam.up.gov.in व ncs.gov.in पर ऑनलाईन पंजीकरण करना अनिवार्य है और पंजीकरण करने के पश्चात पंजीकरण स्लिप यूजर आईडी व पासवर्ड के साथ बायोडाटा की छायाप्रति अपने साथ लायें।