​​​​CURATED BY – BHAGWAN DAS BERAGI | CITYCHIEFNEWS

मैहर, मां शारदा की पावन पवित्र धरा जिला मैहर के शुभ - लाभ यात्री निवास में इंडियन कौंसिल ऑफ़ प्रेस मध्य प्रदेश का एक दिवसीय सम्मेलन में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। आयोजन के मुख्य अतिथि शारदा शक्तिपीठ के पुजारी एवं मां की रसोई के संचालक धीरज पाण्डेय ,विशिष्ट अतिथि धीरज अहिरवाल प्रदेश अध्यक्ष के साथ मुकेश त्रिपाठी प्रदेश प्रवक्ता जी के नेतृत्व में राकेश अग्रवाल जिला अध्यक्ष की अध्यक्षता में उपस्थित पदाधिकारी एवं सभी पत्रकार साथियों की गरिमामई उपस्थित के बीच संपन्न कराया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में मां शारदा एवं रामलला की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित , माल्यार्पण के साथ मां की जयकारा का घोष के साथ कार्यक्रम प्रारंभ किया गया। तत्पश्चात मंच का संचालन कर रहे श्रीनिवास मिश्रा ने कार्यक्रम को लेकर संगठन के क्रिया कलापों एवं विस्तार से संबंधित जानकारी के लिए प्रदेश प्रवक्ता मुकेश त्रिपाठी को अपने विचार प्रकट करने का आग्रह किया। मुकेश त्रिपाठी ने सर्वप्रथम मां शारदा को प्रणाम कर कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि के साथ सभी पदाधिकारी एवं हमारे पत्रकार साथियों का स्वागत बंधन अभिनंदन किया। आगे की जानकारी पत्रकारों के हित में संचालित इंडियन कौंसिल ऑफ़ प्रेस नामक संगठन के विस्तार एवं क्रियाकलापों में ट्विटर के माध्यम से एक विभागीय मिशन चलाकर तत्काल में न्याय दिलाने की बात कही।  साथ ही कार्यक्रम में उपस्थित सभी पत्रकार साथियों में एक जुटता का भाव देखकर अति प्रसन्नता के साथ हर्ष व्यक्त किया और कहा कि आज हमने इस मंच में अपने संगठन के अलावा अन्य संगठनों एवं सभी पत्रकार साथियों को एक साथ होकर होली मिलन समारोह में शामिल एकता का परिचय दिया जिसका श्रेय मैहर जिले के जिला अध्यक्ष राकेश अग्रवाल व उनकी पूरी टीम को हृदय से धन्यवाद। मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष धीरज अहीरवाल ने भी संगठन की मजबूती के लिए चलाए जा रहे सदस्यता अभियान को लेकर संपूर्ण मध्य प्रदेश के प्रत्येक जिले में जिला अध्यक्ष नियुक्त कर पत्रकारों की सुरक्षा के लिए संगठन को मजबूत बनाने का आश्वासन दिया गया।  आज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मां शारदा शक्ति पीठ पुजारी व मां की रसोई के संचालक श्रीमान धीरज पाण्डेय जी ने आशीर्वाद स्वरुप चुनरी अर्पण कर हम सभी पत्रकारों का सम्मान करते हुए  सभी पत्रकार साथियों के साथ हमेशा सहयोग की भावना लेकर सदैव आशीर्वाद बनाए रखने का वचन देते हुए हम सभी पत्रकारों को देश के चौथे स्तंभ की गरिमा बनाए रखने के लिए मां भगवती से प्रार्थना के साथ शुभ आशीर्वाद प्रदान किया। साथ ही आज के इस होली मिलन आयोजन में सर्वप्रथम मुख्य अतिथि महोदय जी ने सभी पत्रकार साथियों को गुलाल का तिलक लगाते हुए सभी को एक दूसरे पर गुलाल लगाकर  गले मिलते हुए आपस में भाईचारा का परिचय दिया। कार्यक्रम के अंत में हमारे बीच उपस्थित वरिष्ठ पत्रकार शारदा प्रसाद श्रीवास्तव ने पत्रकारिता की छवि को धूमिल कर कुछ संपादकों द्वारा अकुशल पत्रकार तैयार करने का विरोध करते हुए कहा कि पत्रकारों के लिए जनसंपर्क मंत्रालय द्वारा कानूनी दिशा निर्देश जारी कर संपादकों को विशेष निर्देशित किया जाना चाहिए कि जो पत्रकारिता जगत का ज्ञान रखता हो उसी को पत्रकारिता के लिए किसी भी प्रेस या संपादक द्वारा प्रेस कार्ड जारी कर मनोनीत करना चाहिए। जिससे कुशल पत्रकारों का सम्मान बना रहे यदि इसी तरह के कार्ड जारी कर पत्रकार बनाए गए तो हम सभी पत्रकारों द्वारा संचालित संगठनों के माध्यम से विरोध कर आवाज उठाना चाहिए। साथ ही इंडियन कौंसिल ऑफ़ प्रेस के जिला अध्यक्ष राकेश अग्रवाल व उनकी टीम द्वारा आयोजित इस होली मिलन समारोह की प्रशंसा करते हुए अपने अन्य पत्रकार साथियों के साथ संगठन की सदस्यता ग्रहण कर भारी संख्या में शामिल होने की बात कही। आयोजन में उपस्थित संगठन के प्रदेश अध्यक्ष ने शारदा श्रीवास्तव व अन्य सक्रिय पदाधिकारी को प्रदेश कार्यकारिणी लिस्ट में शामिल करने की घोषणा करते हुए मैहर जिले में विधि प्रकोष्ठ के लिए जिले के प्रतिष्ठित वकील सम्माननीय मयंक द्विवेदी जी को जिला अध्यक्ष नियुक्त कर संगठन में शामिल होने की शुभकामनाओं के साथ मैहर जिले में एक और स्तंभ तैयार किया। कार्यक्रम के अंत में समापन के साथ आयोजक राकेश अग्रवाल जिला अध्यक्ष द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित सभी पदाधिकारी एवं पत्रकार साथियों का आभार व्यक्त किया गया। आज के इस आयोजन में उपस्थित मुख्य अतिथि मां की रसोई के संचालक धीरज पाण्डेय, विशिष्ट अतिथि धीरज अहीरवाल प्रदेश अध्यक्ष, मुकेश त्रिपाठी प्रदेश प्रवक्ता, दादूराम विश्वकर्मा संभागीय अध्यक्ष, राकेश अग्रवाल जिला अध्यक्ष, रोहित कुमार तोमर जिला अध्यक्ष (व्यापार प्रकोष्ठ), पुनीत शर्मा वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कृष्ण कुमार पांडे उपाध्यक्ष, श्रीनिवास मिश्रा सचिव ,श्रेयांश सोनी संगठन मंत्री, कुनाल अवधिया मीडिया प्रभारी के साथ हमारे पत्रकार साथी शारदा प्रसाद श्रीवास्तव वरिष्ठ पत्रकार, सोनू तिवारी ,जीतू द्विवेदी ,आदिल भाईजान, विकास सोनी ,प्रकाश सोनी के साथ हमारे अन्य सभी पत्रकार साथियों की उपस्थिति सराहनीय रही।