उधर जम्मू में माता वैष्णों देवी जा रहे श्रद्धालुओं पर आतंकी हमला
10 की मौत, पुलिस ने सर्च ऑपरेशन शुरू करा
जम्मू और कश्मीर: इधर दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के केबिनट का शपथ ग्रहण समारोह चल रहा था, उधर जम्मू में आतंकियों ने माता वैष्णों देवी दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं से भरी बस पर आतंकियों ने हमला बोल दिया. इस आतंकी हमले में 10 श्रद्धालुओं की मौत की खबर है. मौके पर सुरक्षाबलों के पहुंचने के बाद राहत और बचाव का कार्य जारी है. हादसे में हताहत हुए कई श्रद्धालुओं को समीप के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं, आतंकियों की तलाश में भारतीय सेना, सीआरपीएफ, जम्मू और कश्मीर पुलिस ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है.
जानकारी के अनुसार, यह आतंकी वारदात जम्मू और कश्मीर के रियासी इलाके की है. शिवखोड़ी मंदिर में दर्शन के बाद श्रद्धालु बस से माता वैष्णों देवी के दर्शन के लिए कटरा जा रहे थे. बस जैसे ही जंगल के इलाके में पहुंचे घात लगाकर बैठे आतंकियों ने बस पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. आतंकियों की गोलीबारी से घबराए बस के ड्राइवर ने अपना नियंत्रण खो दिया और बस खाई में जा गिरी. बताया जा रहा है कि बस में करीब 50 श्रद्धालु थे.
देश
दुनिया
मनोरंजन
खेल
छत्तीसगढ
हरियाणा
दिल्ली
धार्मिक
व्यापार
टेक & ऑटो
शिक्षा
स्वास्थ्य
आंध्र प्रदेश
तेलंगाना
सिक्किम
ओड़िशा
झारखंड
असम
नागालैण्ड