10 मई को भगवान परशुराम जन्मोत्सव के दिन सभी अपने-अपने घरों में 11 दीपक जलाएं :- रोहित कौशिक
भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव पर 19 मई को सहारनपुर में होने वाले कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने का ले संकल्प :- अतुल पाराशर
CURATED BY – GAURAV SINGHAL | CITYCHIEFNEWS
सहारनपुर, युवा ब्राह्मण नेता रोहित कौशिक ने आगामी 10 मई को भगवान परशुराम जन्मोत्सव के दिन सभी लोगों से अपने-अपने घरों में 11 दीपक जलाएं जाने की मांग की है। समाजसेवी अतुल पाराशर ने कहा कि सभी लोग
सहारनपुर में भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव 19 मई को आयोजित होने वाले कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प ले। अतुल पाराशर और दुष्यंत शर्मा ने कहा कि परशु' पराक्रम का प्रतीक है। 'राम' सत्य सनातन का पर्याय हैं। इस प्रकार परशुराम का अर्थ हुआ पराक्रम के कारक और सत्य के धारक। परशुराम भगवान श्री हरि विष्णु के छठे अवतार माने जाते हैं। परशुराम जी के जन्मोत्सव को अक्षय तृतीया भी कहा जाता है, इस दिन 24 घंटे शुभ मुहूर्त रहता है। सनातन परंपरा में आठ ऐसे चिंरजीवी देवता हैं, जो युगों-युगों से इस पृथ्वी पर मौजूद हैं। इन्हीं में से एक भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम भी हैं। अतुल पाराशर ने कहा कि 19 मई को जनपद सहारनपुर में भगवान परशुराम जी की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। जिसमें जनपद सहारनपुर के 11 ब्लॉक से ब्राह्मण समाज लोग इकट्ठा होंगे। दुष्यंत शर्मा ने कहा कि भगवान परशुराम जी की शोभायात्रा को ऐतिहासिक बनाया जाएगा। युवा ब्राह्मण नेता रोहित कौशिक ने कहा कि इस वर्ष 10 मई 2024 को अक्षय तृतीया के दिन ही भगवान परशुराम का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। सभी सनातनी अपने घर में अक्षय तृतीया के दिन 10 मई को हवन-पूजा पाठ करें एवं रात्रि में 11 दीपक जलाएं।