स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री (म. प्र. शासन) एवम कटनी जिले के प्रभारी मंत्री उदय प्रताप सिंह ने किया ध्वजारोहण
सभी को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए प्रदेश की उन्नति में राज्य सरकार की योजनाओं की भूमिका का वाचन किया
CURATED BY – SUNIL YADAV | CITYCHIEFNEWS
कटनी, 78 वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री (म प्र शासन) एवम कटनी जिले के प्रभारी मंत्री उदय प्रताप सिंह द्वारा पुलिस लाइन झिंझरी में ध्वजारोहण किया गया। उक्त कार्यक्रम के दौरान मंत्री जी द्वारा मुख्य मंत्री के संबोधन के वाचन एवम परेड की सलामी लेने के बाद सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की गई। उपरांत बधाई संदेश, विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई।
इस दौरान मुड़वारा विधायक संदीप जायसवाल, ज़िला दंडाधिकारी श्री दिलीप कुमार यादव, पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन, महापौर श्रीमती प्रीति सुरी एवं समस्त प्रशासनिक एवम पुलिस अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं पुरस्कार वितरण समारोह के पश्चात शहीद स्मारक पुलिस लाइन कटनी में परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री (म प्र शासन) एवम कटनी जिले के प्रभारी मंत्री उदय प्रताप सिंह, मुड़वारा विधायक श्री संदीप जयसवाल, पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन, कलेक्टर कलेक्टर दिलीप कुमार यादव द्वारा शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर देश की रक्षा के लिए अमर शहीदों को याद किया । एवं शहीद स्मारक परिसर में वृक्षारोपण किया।