CURATED BY – LAKESH PANCHESHWAR | CITYCHIEFNEWS

लालबर्रा, जनपद पंचायत अन्तर्गत आने वाली ग्राम पंचायत कजंई के सभागार में 5 सितंबर दिन गुरुवार को शिक्षक दिवस बहुत ही शानदार तरीके से मनाया गया जिसमें सर्वप्रथम मां सरस्वती जी,महात्मा ज्योतिबाराव फुले, माता सावित्रीबाई फुले, संविधान निर्माता डॉ भीमराव आंबेडकर व सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी कि प्रतिमा पर पूजन अर्चन कर स्वागत गीत गुरु वंदना कर कार्यक्रम कि शुरुआत हुई वहीं ग्राम सरपंच श्री आनंद बिसेन ने शिक्षक दिवस के शुभ अवसर पर शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल,एकीकृत शासकीय माध्यमिक शाला कजंई व दिव्या शांति निकेतन के सभी शिक्षकों का सम्मान समारोह आयोजित कर सभी को श्रीफल एवं उपहार भेंट किया गया वहीं शिक्षकों ने भी सरपंच का तहदिल से आभार प्रकट किया वहीं ग्राम सरपंच श्री आनंद बिसेन ने मिडिया से चर्चा करते हुए कहा कि शिक्षकों का हमारे जीवन में बहुत बड़ा महत्व होता है गुरु से हमें माता-पिता के बाद शिक्षा ग्रहण करने की दिशा में संस्कारवान शिक्षा के साथ-साथ उच्च शिक्षा भी प्राप्त होता है शिक्षक ही हमारे गुरु है जो हमें मार्गदर्शन दिखाते है अगर हमारे जीवन में गुरुओ का महत्व नही होता तो हमें ज्ञान प्राप्त नही होता बिना गुरु के शिक्षा ग्रहण नही किया सकता है 
वहीं कार्यक्रम का सफल मंच संचालन पंचायत सचिव होमेश्वर ठाकरे ने किया है तथा इस सफल कार्यक्रम आयोजित हेतु सभी शिक्षक शिक्षिकाओं ने ग्राम सरपंच श्री आनंद बिसेन जी का आभार भी प्रकट किये है।
     वहीं इस दौरान प्रमुख रूप शिक्षक शिक्षिकाओं व रोजगार सहायक, उपसरपंच व समस्त पंचगण उपस्थित रहे हैं।