CURATED BY – LAKESH PANCHESHWAR | CITYCHIEFNEWS

लालबर्रा, प्रतिवर्षानुसार मनाया जाने वाला रक्षा बंधन पर्व इस वर्ष भी सादगी के साथ 19 अगस्त को मनाया गया बहनें अपने भाइयों को राखी बांधी तथा उनकी रक्षा कि कामना कि है।
     वहीं हम आपको अवगत करा देवें कि सावन माह के अंतिम पड़ाव पर यह पर्व हर साल आता है यह पर्व को सभी समुदाय के लोग वर्षों से मनाते हुए आ रहे है वहीं रक्षा बंधन को लेकर बहनों में खासी उत्सुकता रहती है भाई भी उत्साहित रहते हैं रक्षा बंधन पर्व को लेकर बहनें दूर दूर से अपने भाईयों को राखी बांधने पहुंचती हैं। वहीं बहन भी हाथों में मेहंदी लगाये हुए सज-धजकर कर भाई कि कलाई में राखी बांधते हुए तिलक लगाकर आरती उतारकर मिठाई खिलाते हुए आशीर्वाद देती है तथा ईश्वर से प्रार्थना करती हैं कि मेरा भाई सलामत रहे हमेशा खुश रहे तथा भाई भी बहन से आशीर्वाद लेकर ईश्वर से यही प्रार्थना करता है कि मेरी बहन हमेशा खुश रहे हैं उसे किसी प्रकार कि बाधा ना आये जहां भी रहे खुशहाल रहे इस वजह से यह पर्व मनाते हुए आ रहे हैं लेकिन इस वर्ष धार्मिक मान्यता अनुसार 19 अगस्त को दोपहर 2 बजे के बाद मनाया गया तथा कुछ लोगों ने 20 अगस्त को भी मनायें है यह भाई-बहनों का अटूट बंधन का पर्व है।
     जानकारी अनुसार एक माह तक चलने वाला सावन माह कि समाप्ति होती है तथा साल के पहले पर्व कि शुरुआत होती है इसके बाद सभी पर्व प्रारंभ होते हैं। वहीं बदलते परिवेश में जो भाई बहन काफी दूर रहते हैं वह आनलाइन ही राखी पहुंचा देते हैं। तथा बच्चें बहुत उत्साहित नजर आये है।