पीएम मोदी के जन्मदिवस पर कटनी में 51 पंडितों द्वारा नवसत चंडी महायज्ञ
प्रधानमंत्री मोदी की दीर्घायु की कामना
CURATED BY – SUNIL YADAV | CITYCHIEFNEWS
कटनी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर कटनी जिले के विजयराघवगढ़ स्थित संकट मोचन मंदिर में 51 पंडितों द्वारा नवसत चंडी महायज्ञ का आयोजन किया गया। इस विशेष यज्ञ में प्रधानमंत्री मोदी की दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की गई वही वर्तमान विधायक संजय पाठक भी अपने विधानसभा क्षेत्र के नागरिकों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र की दीर्घ आयु के लिए हवन किया ईश्वर से नरेंद्र मोदी की दीर्घ आयु की कमाना की।
यज्ञ के दौरान विश्व कल्याण, राष्ट्र, प्रदेश और क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए भी आहुतियां अर्पित की गईं। इस धार्मिक अनुष्ठान में क्षेत्रीय विधायक संजय पाठक भी शामिल हुए और उन्होंने यज्ञ में भाग लेकर आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या उपस्थित रही और पूरा वातावरण वैदिक मंत्रोच्चार से गूंज उठा।