प्रेशर हॉर्न बजाने वाले वाहनों पर शिकंजा कसने सड़क पर उतरे अधिकारी
30 बसों की हुई जांच, 12 बसों के खिलाफ के हटाए प्रेशर हॉर्न
CURATED BY - BAGHWAN DAS BERAGI | CITYCHIEFNEWS
शाजापुर, प्रेशर हॉर्न के साथ चलने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करने शुक्रवार को यातायात विभाग और परिवहन विभाग ने सड़क पर उतरकर संयुक्त रूप से कार्रवाई की। इस दौरान अधिकारियों ने वाहनों की जांच की और जिसमें भी प्रेशर हॉर्न पाए गए उन्हें निकलवाया गया। इस दौरान बस मालिकों ने भी कार्रवाई से बचने और नियमों का पालन करने के लिए एक सप्ताह का समय मांगा है।
दरअसल शहर से गुजरने वाली कई बसों में प्रेशर हॉर्न लगे हुए हैं जिनके कानफोड़ू साउंड से लोगों को परेशानी होती है। इसे लेकर कई बार शिकायतें भी अधिकारियों के पास पहुंची थी। जिसे लेकर शुक्रवार को यातायात प्रभारी सौरभ शुक्ला व परिवहन अधिकारी राकेश भूरिया ने दुपाड़ा मार्ग चौराहे पर वाहनों को रोककर उनकी जांच की। इस दौरान अधिकारियों ने बसों और अन्य वाहनों की जांच की। इस दौरान अधिकारियों ने करीब 25 से 30 बसों को जांचा और जिनमें तेज आवाज से बजने वाले हॉर्न लगे हुए थे उन्हें निकलवाया गया। साथ ही उनके खिलाफ कार्रवाई भी की गई। अधिकारियों ने बताया कि वाहनों से प्रेशर हॉर्न हटाए जा रहे हैं ताकि लोगों को राहत मिल सके।
बस मालिकों व चालकों ने मांगा समय
अधिकारियों द्वारा की जा रही कार्रवाई को लेकर बस मालिकों व चालकों में भी हड़कंप मच गया। वे कार्रवाई को लेकर अधिकारियों के पास पहुंचे और उनसे समय मांगा। बस चालकों व मालिकों ने बताया कि प्रेशर हॉर्न हटाने के लिए उन्हें समय दिया जाए ताकि वे उसे हटा सकें और उन्हें नुकसान भी न हो। बस मालिकों ने बताया कि वे भी शासन के नियमों का पालन करने के लिए तैयार हैं। लेकिन हमें नुकसान न हो इसका भी ध्यान रखा जाए। हम सात दिन के अंदर प्रेशर हॉर्न हटा लंेगे तब तक के लिए उन्होंने कार्रवाई न किए जाने की मांग की है। अधिकारियों ने भी उन्हें समय दिया है। यदि इसके बाद भी बसो में प्रेशर हॉर्न या अन्य त्रुटियां पाई जाएंगी तो किसी को बख्शा नहीं जाएगा।