नगर पालिका धार परिषद के नव निर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं पार्षदों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम संपन्न
नगर विकास के लिए मुख्यमंत्री के घोषणा के अनुसार जल्द ही नर्मदा का जल धार में मेडिकल कॉलेज मिलेगा - राजीव यादव
धार, नगर पालिका धार परिषद के नव निर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं पार्षदों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें नव निर्वाचित नपाध्यक्ष श्रीमती नेहा महेश बोड़ाने व उपाध्यक्ष मयंक म्हाले ने अपने पार्षदों के साथ शपथ ग्रहण की। एसडीएम दीपश्री गुप्ता ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलवाई।
शपथ ग्रहण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद श्री छतर सिंह दरबार, भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव यादव,विधायक नीना वर्मा,नपा अध्यक्ष नेहा बोड़ाने,, उपाध्यक्ष मयंक म्हाले ने मंच से संबोधित किया।
अपने अध्यक्षीय भाषण के दौरान श्रीमती नेहा बोड़ाने ने लोगों का अभिवादन करते हुए करते हुए कहा कि भाजपा के कुशल नेतत्व और मार्गदर्शन में जो ऐतिहासिक जीत दर्ज हुई है, उसके लिए मैं सभी का हदय से धन्यवाद करती हूं। आपने जिस आशा और अपेक्षा के साथ विजयश्री का आशीर्वाद प्रदान किया है, उसे पूरा करने में मैं और मेेेरी परिषद की पूरी टीम निष्ठा और समर्पण के साथ काम करेगी। आपने जो विश्वास भाजपा पर किया है व नगर के विकास का दायित्व हमें सौंपा है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव यादव ने कहा कि यह शपथ हमारे शीर्ष नेतत्व के उस विकास की शपथ है, जो देशी और दुनिया में पहुंचाई है। ये ट्रीपल इंजन की सरकार है। देश का नेतत्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे है और प्रदेश का नेतत्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान कर रहे है आज दुनिया इस नेतत्व को मान रही है हम कल्पना नहीं कर सकते है कि जी 20 जैसे देश जहां हम खड़े नहीं हो सकते है आज वह देश हमारे देश में आ रहे है। ऐतिहासिक फैसल हुए है। आतंकवादी घटनाएं होती थी। धारा 370 हटाई गई, राम मंदिर निर्माण बनाने का काम मोदी सरकार ने किया है। उज्जैन में महाकाल लोक का निर्माण प्रदेश सरकार ने किया है, जिसमें देश प्रदेश के हजारों लोग पहुंच रहे है, इसे बनाने का काम डबल इंजन की सरकार ने किया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री आज 18-18 घंटे काम कर रहे है। प्रदेश के विकास के लिए मुख्य मंत्री के घोषणा के अनुसार जल्द ही नर्मदा का जल धार को मिलेगा।
नगर सरकार ने ली शपथ : नवनिर्वाचित अध्यक्ष नेहा महेश बोड़ाने ने अपने पहले 2.26 मिनट के भाषण में नगर विकास की बात दौहराई। साथ ही शहर को स्वच्छता मेंं सिरमौर बनाने के लिए सभी का सहयोग मांगा। अध्यक्ष बोड़ाने ने कहा कि बहुप्रतिक्षित बस स्टैंड निर्माण का शुभारंभ करेंगे। साथ ही शहर के पेयजल की समस्या का निदान करने के लिए अमत 2.0 योजना का क्रियान्वयन किया जाएगा। इसके तहत नवीन फिल्टर प्लांट और 6 टंकियों का निर्माण किया जाएगा। वेटलैंड योजना अंतर्गत मुंज तालाब, देवीसागर तालाब और धूपतालाब का करोड़ों रुपए की लागत से विस्तार एवं सौंदर्यीकरण किया जाएगा। वेस्टर वॉटर ट्रीटमेंट योजनांतर्गत शहर के गंदे पानी का शुद्धिकरण करने के लिए प्लांट का निर्माण किया जाएगा। कायाकल्प अभियान के तहत शहर के विभिन्न मार्गों का डामरीकरण किया जाएगा। स्वच्छत भारत मिशन के तहत शहर के कचरे का निपटान किया जाएगा। इसके साथ ही शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए नपाध्यक्ष बोड़ाने ने लोगों से सहयोग की अपेक्षा की। उन्होंने कहा कि हम सब मिलकर धार को नंबर 1 बनाने के लिए कार्य करेंगे तो सफल होंगे।
नपा उपाध्यक्ष मयंक म्हाले ने कहा कि मेरे पूज्यनीय दादाजी स्व. श्री विनायकराव जी म्हाले द्वारा दिये गये संस्कारों,स्थापित आदर्शों व मूल्यों को साक्षी मान कर यह प्रण लिया हैं कि नगर के प्रथम व द्वितीय नागरिक होकर भी समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचूँगा । जनभावनाओं से जुड़कर एवं जन आकांक्षाओं पर खरा उतरकर ही सही अर्थों में राजनीति संभव है। पार्टी-संगठन व मतदाताओं की अपेक्षा पर पूरी संभावनाओं व क्षमता के साथ सेवा करने लिए तैयार हूँ।
इस शपथ विधि कार्यक्रम के दौरान विशिष्ठ अतिथि पूर्व विधायक करणसिंह पंवार, कन्हैयालाल यादव, डॉ शरद विजयवर्गीय ,नरेश राजपुरोहित, श्याम नायक, जिला महामंत्री सन्नी रिन,मंडल अध्यक्ष विपिन राठौड़ व नितेश अग्रवाल,पूर्व नपा अध्यक्ष पर्वत सिंह चौहान,मुख्य नगर पालिका अधिकारी निशिकांत शुक्ला मंचासीन थे। कार्यक्रम का संचालन प्रवीण शर्मा ने किया। इसके पूर्व भाजपा कार्यालय से विकास यात्रा निकाली गई। इसमें बालिकाएं सिर पर कलश लेकर निकली और नपा परिसर पहुंची। यह पर अतिथियों द्वारा विभिन्न विकास कार्यो का भूमि पूजन लागत राशि 85 लाख एवं शासन के विभिन्न हितग्राही मूलक योजनाओं की स्वीकृति व सहायता राशि चैक वितरण किया गया।