एनएसयूआई ने नीट परीक्षा स्कैम को लेकर ग्वालियर में किया प्रदर्शन
एनएसयूआई के कार्यकर्ता ने कार तख्तियां लेकर केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफा की मांग
CURATED BY – ARVIND SINGH PAWAIYA | CITYCHIEFNEWS
ग्वालियर, नीट परीक्षा को लेकर देश भर में प्रदर्शन हो रहे हैं। ग्वालियर में भी एनएसयूआई की राष्ट्रीय सचिव और प्रदेश प्रभारी ऋतु बराला के नेतृत्व में शहर के गोविंदपुरी चौराहे पर प्रदर्शन किया,एनएसयूआई के कार्यकर्ता ने हाथों में तख्तियां लेकर केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफा की मांग की, इस दौरान एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। प्रदर्शन कर रहे एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी है कि अगर नीट परीक्षा को निरस्त नहीं किया गया और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं की गई,तो 24 जून को दिल्ली के संसद भवन में देशभर के एनएसयूआई कार्यकर्ता, उग्र प्रदर्शन करेंगे,गौरतलब है कि नीट EXAM स्कैम को लेकर पूरे देश भर में ही प्रदर्शन जारी हैं। इस मुद्दे पर जमकर सियासत हो रही है। इस बीच अब NSUI ने बड़े उग्र प्रदर्शन का एलान किया है।