एनएसएस के राष्ट्रीय एकता शिविर में
अभिषेक भिलाला का शाजापुर जिले से चयन
CURATED BY - BAGHWAN DAS BERAGI | CITYCHIEFNEWS
शाजापुर, एनएसएस के राष्ट्रीय एकता शिविर का आयोजन 15-21 फरवरी 2024 तक भारत सरकार युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय राष्ट्रीय सेवा योजना क्षेत्रीय निदेशालय भोपाल (मप्र-छग) द्वारा मां कनकेश्वरी शासकीय महाविद्यालय देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर में जनजातिय स्वयंसेवकों के किया जा रहा है। जिसमे पं. बालकृष्ण शर्मा "नवीन" शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय शाजापुर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सक्रिय स्वयंसेवक अभिषेक भिलाला का चयन विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन द्वारा किया गया । शिविर में विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन से दो छात्र एवं दो छात्राए शामिल होंगी। वहीं एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी प्रो. दुष्यत कुमार यादव , प्रो. हरेंद्र सिंह , प्रो. प्रकाश बर्फा ने स्वयंसेवक को पुष्प मला पहनाकर शिविर के लिए विदा किया ।एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि इस शिविर में कला और संस्कृति में रूचि रखने वाले एनएसएस स्वयंसेवक शामिल होगे इसी अवसर पर एनएसएस इकाई दलनायक रवि कुमार के साथ इकाई के सभी स्वयंसेवकों ने हर्ष व्यक्त किया।