ग्राम पंचायत अमोली में अविश्वास प्रस्ताव पारित
अविश्वास प्रस्ताव कि कार्यवाही से अमोली सरपंच पद से हुए पृथक
CURATED BY – LAKESH PANCHESHWAR | CITYCHIEFNEWS
लालबर्रा, जनपद पंचायत अन्तर्गत आने वाली ग्राम पंचायत अमोली में 4 मार्च दिन मंगलवार को पंचायत भवन में अविश्वास प्रस्ताव कि कार्यवाही सम्पन्न करवाई गई,जिसमें अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में 20 मत पड़े तथा सरपंच किशोर पडवार के पक्ष में 0 (शुन्य)मत पड़े वहीं अविश्वास प्रस्ताव कि कार्यवाही के समय सरपंच अनुपस्थित रहे इन सब कार्यवाही में कन्हैयालाल टेकाम तहसीलदार लालबर्रा,खिलेन्द्र सोनवंशी खंड पंचायत अधिकारी जनपद पंचायत लालबर्रा,पीसीओ रामसहाय हल्दकार,राजेश मेश्राम पंचायत सचिव,राजेश पंचेश्वर रोजगार सहायक द्वारा उपसरपंच अफसर कुरैशी व सभी उपस्थित पंचों के समक्ष विधिवत रूप से कार्यवाही करवाई गई है। तथा कार्यवाही के समय पंचायत के आस-पास ग्रामीणों का जमावड़ा भी नजर आया सभी लोगों में काफी उत्सुकता थी कि कौन सी कार्यवाही होती है साथ हि पुरी कार्यवाही होते तक पंचायत के दरवाजे पर तालाबंदी कर दि गई थी।
वहीं हम आपको अवगत करा देवें कि सरपंच पर अविश्वास प्रस्ताव को लेकर ग्राम पंचायत अमोली के 20 पंचों में से 19 पंचों द्वारा न्यायालय अनुविभागीय अधिकारी वारासिवनी को 19 फरवरी 2025 को हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन सौंप अविश्वास जताया व अविश्वास लाने के कारणों में नियम विरुद्ध ग्राम पंचायत अमोली सरपंच किशोर पडवार द्वारा 16,000 (सोलह हजार रुपए) पंचायत के खाते में जमा न करके अपने पास रखना,स्वयं सरपंच रहने के बाद भी पंचायत के निर्माण कार्य में अवरोध उत्पन्न करना,पंचायत के कार्य में संलग्न मेटों को धमकाने का प्रयास करना,पंचायत के कार्यों में रुचि न लेकर मस्टरोल में समय में हस्ताक्षर न करना,मवेशी रवानगी कट्टा बजार से क्रय करके उसकी राशि पंचायत के खाते में जमा करके स्वयं के उपयोग में लेना,पंचों को गाली-गलौच कर जातिगत रुप से फंसाने और धमकाने का आरोप लगाते हुए यह भी बताया गया कि पुर्व में सरपंच के विरुद्ध लालबर्रा थाने में पंच,उपसरपंच व पंचायत के कर्मचारियों व ग्रामीणों ने शिकायत कि थी जिस पर थाने में ही सरपंच किशोर पडवार द्वारा लिखित माफीनामा दिया था परन्तु उसके बाद भी वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया।
इनका कहना है
आज यहां पर सर्वप्रथम सभी पंचों की उपस्थिति ली गई 20 में से 20 पंच उपस्थित पाए गए सरपंच अनुपस्थित रहे 20 पंच की उपस्थिति के बाद अविश्वास प्रस्ताव पर कार्यवाही प्रारंभ की गई,उनकी उपस्थिति के बाद मतदान की कार्यवाही प्रारंभ की गई मतदान की प्रक्रिया समझाएं और मत पत्र एक-एक सदस्यों को दिए गए मतदान कराया गया और मतदान के उपरांत गणना की गई और गणना उपरांत सदस्यों को भी बताया गया परिणाम यह आया कि 20 के 20 सदस्य के अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में मतदान किये और अविश्वास प्रस्ताव पारित हुआ आगामी समय में इस कार्यवाही को कलेक्टर साहब और एसडीएम साहब को दे देंगे तथा जो भी इस केटेगरी के सदस्य हैं उनको कार्यवाहक सरपंच बना देंगे जैसे अविश्वास प्रस्ताव पारित होता है धारा 31 के तहत सरपंच अपने पद पर नहीं रह सकते हैं।
खिलेन्द्र सोनवंशी
खंड पंचायत अधिकारी जनपद पंचायत लालबर्रा आज हम लोग 20 पंच उपस्थित थे सरपंच साहब को भी उपस्थित होना था उनकी अनुपस्थिति में तहसीलदार महोदय द्वारा अविश्वास प्रस्ताव की कार्यवाही कि गई जिसमें 20-0 के तहत वोट पड़े जनता की मांग थी हमको यहां की व्यवस्था सुधारना था लगातार इन्होंने लापरवाही बरती,जनता के कोई काम नहीं हो रहे थे जो काम चलते थे उसको ये खराब करने की कोशिश करते थे।
अफसर कुरैशी
उपसरपंच अमोली (लाल.)