Bihar
नीतीश सरकार ने दरभंगा-पूर्णिया के IG बदले
14 आईपीएस अफसरों का तबादला
CURATED BY – CHANDAN KUMAR CHAUBEY | CITYCHIEFNEWS
पटना, सरकार ने बुधवार देर रात दरभंगा-पूर्णिया के आईजी बदल दिए। इसी के साथ राज्य सरकार ने 14 आईपीएस अफसरों का तबादला भी किया है। गृह विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। पूर्णिया के डीआईजी रहे विकास कुमार को बेगूसराय जबकि दरभंगा डीआईजी रहे बाबूराम को तिरहुत क्षेत्र मुजफ्फरपुर के डीआईजी की जिम्मेदारी दी गई है।
केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे शालीन को बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस (बी-सैप) का आईजी बनाया गया है। उनके पास विशेष कार्य बल (एसटीएफ) आईजी का अतिरिक्त प्रभार भी होगा। आईजी सुरक्षा रहे विनय कुमार को आईजी मुख्यालय की जिम्मेदारी मिली है।