CURATED BY – GUARAV SINGHAL | CITYCHIEFNEWS

सहारनपुर, नर सेवा ही नारायण सेवा है के तहत आज निर्जला एकादशी के उपलक्ष में ग्राम पदम नगली में नकुड़-गंगोह रोड पर मीठे  जल का वितरण किया गया। युवाओं ने पूरी श्रद्धा के साथ प्रत्येक वाहन को रोक- रोककर उन्हें शीतल जल पिलाया। वैसे तो प्राचीन काल से चली आ रही परम्परा के अनुसार प्यासे को पानी पिलाना हमारे शास्त्रों में भी स्पष्ट दर्शाया गया है। परंतु ज्येष्ठ माह में मीठे पानी की छबील लगाकर लोगों को जल पिलाने का बहुत महत्व हैं।

इस अवसर पर सुरेश प्रधान, रविन्द्र प्रधान, मा० रणधीर सिंह, नरेश चौधरी, प्रमाल चौधरी, रणधीर चौधरी, अंकित वर्मा, रोहित शर्मा,सोनू चौधरी, मोहित सैनी, सुशील चौधरी, सन्नी प्रधान, अमित चौधरी, बिचन सिंह, शेंकी चौधरी, प्रशांत शर्मा, हिमांशु शर्मा, रितिक चौधरी, अविष्कार चौधरी, वर्णित आदि मौजूद रहे।