Uttar Pradesh
देवबंद में आयोजित समाधान दिवस पर नौ शिकायतें दर्ज हुई
मात्र एक शिकायत का ही मौके पर हुआ निस्तारण
CURATED BY – GAURAV SINGHAL | CITYCHIEFNEWS
सहारनपुर | देवबंद, देवबंद में आयोजित हुए समाधान दिवस में नौ शिकायतें दर्ज हुई। जिनमें से एक शिकायत का ही मौके पर ही निस्तारण किया जा सका। खंड विकास कार्यालय देवबंद पर एसडीएम देवबंद अंकुर वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुए समाधान दिवस में केवल नौ फरियादी अपनी-अपनी शिकायतें लेकर अधिकारियों के समक्ष पहुंचे। जिसमें राजस्व विभाग की तीन, पुलिस से संबंधित पांच और ऊर्जा निगम से संबंधित एक शिकायत पहुंची। जिनमें से मात्र एक शिकायत का ही मौके पर निस्तारण किया जा सका। एसडीएम ने अन्य शिकायतों का भी त्वरित निराकरण कराने के निर्देश संबंधित विभागीय अधिकारियों को दिए है। इस मौके पर तहसीलदार पुष्पांकर देव, बीडीओ आजम अली समेत तहसील स्तरीय अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।