माँ को बता देना मैं कुंए में गिर रहा हूं
आखिरी मैसेज भेजकर खामोश हो गया कांस्टेबल का जीवन
प्रदीप जिग्नेर । सिटी चीफ
रतलाम। मंदसौर जिले के दलौदा में शुक्रवार रात कुएं में गिरने से रतलाम जिले के पिपलौदा थाने में पदस्थ आरक्षक की मौत हो गई। मृतक दलौदा के सगरा गांव निवासी 40 वर्षीय कमलसिंह चौहान हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, शाम को घर पर मां और पत्नी से विवाद के बाद वे बाहर निकल गए थे।
बताया जा रहा है कि उन्होंने एक पड़ोसी से मां को यह संदेश देने के लिए कहा था कि वे कुएं में गिर रहे हैं। जिस कुएं में उनका शव मिला, वह भी उन्हीं का बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
शासकीय कार्य से गए थे मंदसौर
पिपलौदा थाना प्रभारी रणजीत सिंगार के अनुसार, कमलसिंह शुक्रवार सुबह शासकीय कार्य से मंदसौर गए थे। वे मूल रूप से दलौदा के सगरा गांव के रहने वाले थे। शाम को घर पर ही रुके थे। रात करीब 7 से 8 बजे के बीच उनके कुएं में गिरने की सूचना मिली।
शुरुआत में जानकारी सामने आई थी कि वे शराब के नशे में बाइक सहित कुएं में गिर गए, लेकिन उनकी बाइक और चप्पल कुएं के बाहर मिली हैं। सूचना पर दलौदा पुलिस मौके पर पहुंची। रात में रिश्तेदारों और ग्रामीणों ने कुएं से उनका शव बाहर निकाला।
परिवार में मां और पत्नी, संतान नहीं
कमलसिंह के परिवार में मां और पत्नी हैं। उनकी कोई संतान नहीं थी। एक भतीजी को गोद रखने की जानकारी भी सामने आई है। उनके पिता नारायणसिंह चौहान का निधन हो चुका है। शनिवार सुबह मंदसौर में पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजन को सौंपा जाएगा।
पिपलौदा थाना प्रभारी रणजीत सिंगार ने बताया कि मामले की जांच के लिए थाने से भी आरक्षकों को भेजा गया है। दलौदा पुलिस घटनाक्रम के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
देश
दुनिया
मनोरंजन
खेल
छत्तीसगढ
हरियाणा
दिल्ली
धार्मिक
व्यापार
टेक & ऑटो
शिक्षा
स्वास्थ्य
आंध्र प्रदेश
तेलंगाना
सिक्किम
ओड़िशा
झारखंड
असम
नागालैण्ड