थाना सुंदरसी पुलिस ने 4 दिनों में चोरी का खुलासा कर आरोपी को किया गिरफ्तार
चोरी गई 500 ग्राम चांदी बरामद
शाजापुर, जिला शाजापुर के थाना सुंदरसी में दिनांक 17.07.2026 को फरियादी कैलाश पिता बोंदूलाल चौहान, निवासी घटिया खुर्द की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 133/2026 धारा 331(3), 305(a) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। फरियादी ने अपने घर से लगभग 500 ग्राम चांदी, जिसकी अनुमानित कीमत ₹95,000 है, चोरी होने की सूचना दी थी।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक शाजापुर श्रीमती प्रियंका शुक्ला के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री घनश्याम मालवीय तथा एसडीओपी श्री डॉ. नागेंद्र प्रताप सिंह के निर्देशन में थाना प्रभारी सुंदरसी श्रीमती मनीषा शर्मा द्वारा एक विशेष टीम का गठन किया गया।
जांच के दौरान आरोपी दीपक पिता बोंदूलाल चौहान, निवासी घटिया खुर्द, जो फरियादी का सगा भाई है, को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से चोरी गई 500 ग्राम चांदी बरामद कर ली गई। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया,।
सराहनीय कार्य, सउनि केदार पटेल, प्रधान आरक्षक नटवरलाल प्रजापति,प्र.आर. राजेश बोरासी,आर.रविन्द्र कुशवाह आर. वृन्दावद, आर. आशुतोष शर्मा की महत्वपुर्ण व सराहनीय भुमिका रही
देश
दुनिया
मनोरंजन
खेल
छत्तीसगढ
हरियाणा
दिल्ली
धार्मिक
व्यापार
टेक & ऑटो
शिक्षा
स्वास्थ्य
आंध्र प्रदेश
तेलंगाना
सिक्किम
ओड़िशा
झारखंड
असम
नागालैण्ड