रतलाम, मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में रविवार सुबह तिरुवनंतपुर हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 12431) में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। यह घटना रतलाम के आलोट स्टेशन और लूनी रिछा क्षेत्र के पास कोटा रेल मंडल में हुई घटना सुबह करीब 5:30 बजे की बताई जा रही है। शुरुआती जानकारी के अनुसार ट्रेन के एसी कोच B-1 और B-2 में आग लगी रिपोर्ट्स में शॉर्ट सर्किट को आग लगने का मुख्य कारण माना जा रहा है हालांकि रेलवे ने विस्तृत जांच शुरू कर दी है और अंतिम कारण जांच रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगा। आग लगते ही ट्रेन में धुआं भर गया और यात्रियों में चीख-पुकार मच गई ट्रेन को तुरंत रोका गया और रेलवे स्टाफ आरपीएफ तथा स्थानीय लोगों की मदद से यात्रियों को तेजी से बाहर निकाला गया कई यात्रियों को इमरजेंसी दरवाजों और खिड़कियों के जरिए सुरक्षित बाहर निकाला गया फायर ब्रिगेड की टीमों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया गया अब तक किसी यात्री की मौत या गंभीर रूप से घायल होने की आधिकारिक सूचना नहीं है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया और बड़ा हादसा टल गया इस घटना का सबसे बड़ा असर दिल्ली औऱ मुंबई रेल रूट पर पड़ा हैँ आग के कारण कई ट्रेनों को बीच रास्ते में रोकना पड़ा जबकि कुछ ट्रेनों के रूट बदले गए  रेलवे ने वैकल्पिक व्यवस्थाएं शुरू कीं और कुछ ट्रेनों को दूसरे मार्गों से निकाला गया ताकि यातायात धीरे-धीरे सामान्य हो सके रेलवे प्रशासन ने प्रभावित यात्रियों के लिए अतिरिक्त कोच और वैकल्पिक यात्रा व्यवस्था की घोषणा भी की है घटना के बाद पूरे रेलखंड में सुरक्षा जांच बढ़ा दी गई है और तकनीकी टीम कोचों की वायरिंग व इलेक्ट्रिकल सिस्टम की जांच कर रही है।