सिलीगुड़ी | कोलकाता, मध्यप्रदेश शासन के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय ने मंगलवार को लगभग पांच वर्ष बाद पश्चिम बंगाल की धरती पर पहुंचकर भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक वैचारिक स्तंभ एवं प्रखर राष्ट्रवादी नेता डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के अवसर पर सिलीगुड़ी स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित विशेष कार्यक्रम में सहभागिता की यह आयोजन भाजपा द्वारा देशभर में चलाए जा रहे जयंती वर्ष कार्यक्रमों की श्रृंखला का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा विजयवर्गीय का यह दौरा पूर्व निर्धारित संगठनात्मक कार्यक्रम के तहत तय किया गया था पश्चिम बंगाल भाजपा ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर आयोजित होने वाले प्रमुख कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए उन्हें आमंत्रित किया था लंबे समय तक पश्चिम बंगाल भाजपा के संगठनात्मक प्रभारी के रूप में कार्य कर चुके कैलाश विजयवर्गीय का राज्य के कार्यकर्ताओं से विशेष आत्मीय संबंध रहा है ऐसे में उनकी इस यात्रा को संगठनात्मक और भावनात्मक दोनों दृष्टियों से महत्वपूर्ण माना गया सिलीगुड़ी पहुंचने पर भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने विजयवर्गीय का गर्मजोशी से स्वागत किया पारंपरिक सम्मान के साथ उन्हें पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र और स्मृति-चिह्न भेंट किए गए कार्यक्रम स्थल पर बड़ी संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने उनका अभिनंदन किया लंबे अंतराल के बाद अपने बीच पहुंचे वरिष्ठ नेता को देखकर कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह दिखाई दिया कार्यक्रम के दौरान श्री कैलाश विजयवर्गीय ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि डॉ. मुखर्जी का संपूर्ण जीवन राष्ट्रवाद, राष्ट्रीय एकता, सांस्कृतिक चेतना और जनसेवा के लिए समर्पित रहा उन्होंने कहा कि यदि आज भारत एक मजबूत और आत्मविश्वासी राष्ट्र के रूप में आगे बढ़ रहा है तो उसमें डॉ. मुखर्जी के विचारों और बलिदान की महत्वपूर्ण भूमिका है उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे डॉ. मुखर्जी के आदर्शों और विचारों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का संकल्प लें उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि लगभग पांच वर्ष बाद पश्चिम बंगाल की पावन धरती पर आकर उन्हें विशेष आत्मीयता का अनुभव हुआ यहां के कार्यकर्ताओं का स्नेह समर्पण और संगठन के प्रति प्रतिबद्धता आज भी पहले की तरह मजबूत दिखाई देती है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल उनके लिए केवल एक राजनीतिक कार्यक्षेत्र नहीं बल्कि भावनात्मक रूप से जुड़ी हुई भूमि है जहां उन्होंने संगठन के विस्तार के लिए लंबे समय तक कार्य किया इस अवसर पर पश्चिम बंगाल भाजपा के वरिष्ठ नेता,प्रदेश पदाधिकारी, सांसद, विधायक तथा बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे राज्य के नेता डॉ. शमिक भट्टाचार्य, मुख़्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारियों ने भी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के योगदान को याद करते हुए उन्हें आधुनिक भारत के महान राष्ट्रनिर्माताओं में से एक बताया वक्ताओं ने कहा कि डॉ. मुखर्जी ने राष्ट्र की अखंडता और जम्मू-कश्मीर के पूर्ण एकीकरण के लिए जो संघर्ष किया वह भारतीय इतिहास का प्रेरणादायी अध्याय हैँ राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित जयंती कार्यक्रमों के क्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी डॉ. मुखर्जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनका जीवन राष्ट्र प्रथम की भावना का प्रतीक था और उनके विचार आज भी करोड़ों भारतीयों को प्रेरित कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अपने संदेश में डॉ. मुखर्जी के शिक्षा, उद्योग, राष्ट्रीय एकता और सांस्कृतिक गौरव के क्षेत्र में दिए गए योगदान को स्मरण करते हुए कहा कि विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में उनके आदर्श सदैव मार्गदर्शक बने रहेंगे कार्यक्रम के समापन पर कार्यकर्ताओं ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों पर चलने और संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया कैलाश विजयवर्गीय ने भी कार्यकर्ताओं से जनसंपर्क बढ़ाने सेवा कार्यों को गति देने तथा राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए संगठन के विस्तार के लिए निरंतर कार्य करने का आह्वान किया पांच वर्ष बाद पश्चिम बंगाल में श्री कैलाश विजयवर्गीय की यह उपस्थिति केवल एक स्मृति समारोह तक सीमित नहीं रही बल्कि इसे भाजपा के संगठनात्मक सशक्तीकरण कार्यकर्ताओं के उत्साहवर्धन और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के राष्ट्रवादी विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के महत्वपूर्ण प्रयास के रूप में देखा जा रहा है।