कोतमा मंडल में नव नियुक्त जिला अध्यक्ष एवं मंत्री दिलीप जायसवाल का हुआ भव्य स्वागत
क्षेत्र के विकास कार्य के लिए हमारी सरकार हर प्रयास करेगी:- मंत्री दिलीप जायसवाल
CURATED BY – SUSHIL SONI | CITYCHIEFNEWS
कोतमा, नवनियुक्त जिला अध्यक्ष हीरा सिंह श्याम एवं कोतमा विधानसभा के लाडले विधायक एवं प्रदेश के राज्य मंत्री दिलीप जायसवाल का अग्रसेन भवन कोतमा में पार्टी कार्यकर्ताओं के पदाधिकारी द्वारा भव्य स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया इस कार्यक्रम में जिले के वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी तथा महिला मोर्चा की कार्यकर्ता उपस्थित रही। कोतमा प्रवेश करते ही भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा जिला अध्यक्ष का जगह-जगह पर हुआ भव्य स्वागत किया गया। अग्रसेन भवन कोतमा में आयोजित कार्यक्रम में मध्य प्रदेश शासन के कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार दिलीप जायसवाल की गरिमामय में उपस्थिति रही।
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष पर मध्य प्रदेश शासन के मंत्री दिलीप जायसवाल द्वारा महिला कार्यकर्ताओं पर पुष्प वर्षा कर बधाई दी गई।
अंतोदय के सपने को साकार कर रही है हमारी भाजपा सरकार
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा क्षेत्र के विकास कार्य के लिए हमारी सरकार हर प्रयास करेगी विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा अंतोदय के सपने को साकार करने की दिशा में हमारी भाजपा सरकार तेज गति से कार्य कर रही है जिसका परिणाम जमीनी स्तर पर दिखाई दे रहा है। भाजपा कार्यकर्ता सरकार की उपलब्धियां को जन जन तक पहुंचाने का कार्य करें। उन्होंने कहा कि भाजपा जिला अध्यक्ष हीरा सिंह श्याम के बनने से संगठन के कार्यकर्ताओं में ऊर्जा का संचार हुआ है जिसका लाभ आने वाले समय में भारतीय जनता पार्टी को मिलेगा। हम सबको मिलकर देश और प्रदेश का विकास करना है।
नई ऊर्जा के साथ करेंगे संगठन का कार्य
कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता नरेंद्र मरावी ,पूर्व जिला अध्यक्ष बृजेश गौतम प्रेमचंद यादव भाजपा जिला महामंत्री अखिलेश द्विवेदी जिला उपाध्यक्ष हनुमान गर्ग, विभाग संयोजक पीड़ा भारती डॉक्टर मदन त्रिपाठी, नवल शराफ, मंडल अध्यक्ष पुष्पेंद्र जैन
विजय पांडे प्रभात कुमार मिश्रा नगर पालिका अध्यक्ष अजय सराफ जितेंद्र भट्ट अखिलेश द्विवेदी अजीत जैन सिद्धार्थ सिंह राजू जायसवाल रामशरण केवट अटल ब्यौहार टिंकू उपाध्याय सिद्धांत जैन सिद्धू अमन सिंह यश व्योहार बीतल व्योहार महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रस्मी खरे ज्योति सोनी सीमा व्योहार अर्चना जैस्वाल छाया सोनी उर्मिला गर्ग मोर्चा सहित भाजपा के कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे। उपरोक्त जानकारी भाजपा मीडिया प्रभारी पुनीत सेन द्वारा दी गई।