CURATED BY – KULDEEP GUPTA | CITYCHIEFNEWSशिवपुरी, शिवपुरी जिला अस्पताल में स्वास्थ्य व्यबस्थाओं की पोल खुलती नजर आ रही है आज ऐसा ही एक ताजा मामला सामने आया है जहां जिले के तेंदुआ थाना क्षेत्र के टोंगरा गांव में एक ऑटो में एक प्रसुता ने नवजात को जन्म दिया। इसके बाद प्रसुता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया गया है कि प्रसुता के परिजनों ने 108 एम्बुलेंस को सूचना दी थी लेकिन एम्बुलेंस प्रसुता को लेने गांव नहीं पहुंची इसके अतिरिक्त प्रसुता को न ही एएनएम की मदद मिली और न ही आशा कार्यकर्ता की मदद मिल सकी सकी। ऑटो में जन्म देने के बाद जच्चा-बच्चा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

जानकारी के मुताबिक तेंदुआ थाना क्षेत्र के सेगुड़ा गांव की रहने वाली प्रसुता सुजाता जाटव को आज  सुबह प्रसब पीड़ा शुरू हुई थी इसके बाद सुजाता के परिजनों ने 108 एबुलेंस को मदद के लिए फोन लगाया था लेकिन एबुलेंस प्रसुता को लेने गांव नहीं पहुंची। इसके बाद परिजनों ने 300 रूपये खर्च कर एक ऑटो किराए पर किया इसके बाद परिजन प्रसुता को लेकर जिला अस्पताल के लिए निकले लेकिन टोंगरा गांव के पास प्रसुता ने चलते ऑटो में एक बच्ची को जन्म दिया। परिजन जैसे-तैसे जच्चा-बच्चा को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन जिला अस्पताल में भी करीब आधा घंटे बाद जच्चा-बच्चा को लेने वार्ड वॉय अस्पताल परिषर के गेट पर पहुंचे। जच्चा-बच्चा का उपचार फिलहाल जिला अस्पताल में जारी है।