डॉक्टर रश्मि सिंह के मुख्य आतिथ्य में नव स्नेहल टी -10 क्रिकेट टूर्नामेंट किया गया शुभारंभ
सहिजना कोठार एवं खेरिया कोठार के बीच में हुआ मैच
सतना, सतना के नागौद विधानसभा अंतर्गत ग्राम पंचायत सहिजना उबारी में नव स्नेहल ग्रामीण विकास समिति द्वारा आयोजित स्व. श्री स्वामीदीन सिंह एवं स्व. श्री श्याम सुन्दर सिंह जी की स्मृति में नव स्नेहल टी-10 क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती डॉ. रश्मि सिंह के कर कमलो द्वारा किया गया ! साथ डॉ. रश्मि सिंह जी द्वारा सभी खिलाड़िओ का परिचय लिया गया, उन्होंने अपने उदबोधन में ग्रामीण आँचल में खेलों को ज़्यादा से ज़्यादा बढ़ावा देने एवं युवा पीढ़ी को अच्छी शिक्षा और आगे बढ़ने का मंत्र दिया। टूर्नामेंट का आगाज़ ग्राम सहिजना कोठार और ग्राम खेरिया कोठार के बीच टी-10 क्रिकेट मैच खेला गया, जिसमे खेरिया कोठार के टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला लिया, सहिजना कोठार की टीम ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 77 रनो का लक्ष्य दिया, लक्ष्य का पीछा करते हुए खेरिया कोठार की टीम बेहद ही रोमांचक पूर्ण मैच में 10 रनो से मैच हार गयी, सहिजना कोठार के दीपांशु के हरफनमौला प्रदर्शन की वजह से उनको मैन ऑफ़ दा मैच का अवार्ड मिला. नव स्नेहल टी -10 क्रिकेट टूर्नामेंट के उद्घाटन मैच को सफल बनाने में समिति संस्थापक व सयोंजक बरुणेन्द्र सिंह एवं सह संस्थापक व सचिव विख्यात सिंह सदस्य दीपेंद्र, विपिन, प्रमोद,दादूराम,बलमेंद्र,अभय, जयनेन्द्र, वीरेंद्र, कुलदीप, योगेश, दादूराम, संदीप, विनीत, पंकज, रामभान, अशोक, रत्नेश, विजय, राणा, दिवाकर, विनोद, रितुराज, सोनू, राजकुमार, अरविन्द्र, करन, शिवम्, अमन, देवेंद्र, कमलेन्द्र आदि का सराहनीय योगदान रहा। प्रमुख रूप से संध्या पटेल जनपद सदस्य, सरपंच श्यामू सिंह, बद्री सिंह, दिनेश सिंह, देवेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, राम नारायण गौतम, राज कुमार सिंह, दीपेंद्र सिंह, वरुनेन्द् सिंह, विख्यात सिंह, विद्या सिंह, गुड्डन सिंह, संगीता सिंह, रैगांव विधानसभा युवक कांग्रेस उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र रजक हिलौंधा आदि उपस्थित रहें।
देश
दुनिया
मनोरंजन
खेल
छत्तीसगढ
हरियाणा
दिल्ली
धार्मिक
व्यापार
टेक & ऑटो
शिक्षा
स्वास्थ्य
आंध्र प्रदेश
तेलंगाना
सिक्किम
ओड़िशा
झारखंड
असम
नागालैण्ड