पालकी में सवार होकर शाही ठाठ-बाट से निकले नीलकंठेश्वर महादेव
भक्तों ने पूजन कर मांगी सुख-समृद्धि
CURATED BY – BHAGWAN DAS BERAGI | CITYCHIEFNEWS
शाजापुर, फूलों से सजी पालकी में सवार होकर नीलकंठेश्वर महादेव शाही ठाठ-बाट से भक्तों को दर्शन देने सोमवार को उनके द्वार पहुंचे। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी हाट मैदान के गिरासिया घाट स्थित बाबा नीलकंठेश्वर शाही ठाठ-बाट से नगर भ्रमण पर निकले। सवारी में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, कालिया नाग मर्दन लीला, श्रीकृष्ण विवाह आदि झांकियां लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती रही। वहीं झाबुआ की भगोरिया नृत्य मंडली सदस्यों के नृत्य ने भी खुब सराहना बटोरी। इसीके साथ बैंड कलाकारों ने शिव धुन बजाकर पूरे क्षेत्र को शिव के रंग में रंग दिया। सवारी मंदिर प्रांगण से विशेष पूजा के बाद शाम लगभग 6 बजे रवाना हुई जो बंसी टॉकीज, नदी चौराहा, महूपुरा चौराहा, धौबी चौराहा, एबी रोड, ब्रज बिहार कालोनी, नहर चौराहा, स्टेशन रोड, गंगा मार्केट, आदर्श कालोनी, टंकी चौराहा, शास्त्री मार्ग से होती हुई पुन: मंदिर पहुंचकर सपंन्न हुई। सवारी मार्ग पर बाबा नीलकंठ के दर्शन के लिए जहां भक्त पलके बिछाए इंतजार करते दिखाई दिए तो वहीं भोले के स्वागत को लेकर सवारी मार्ग पर जगह-जगह मंचा लगाकर पुष्पवर्षा कर बाबा का अभिनंदन किया गया।
देश
दुनिया
मनोरंजन
खेल
छत्तीसगढ
हरियाणा
दिल्ली
धार्मिक
व्यापार
टेक & ऑटो
शिक्षा
स्वास्थ्य
आंध्र प्रदेश
तेलंगाना
सिक्किम
ओड़िशा
झारखंड
असम
नागालैण्ड