नक्सलियों का बिहार-झारखंड बंद का आह्वान
गया में SSB ने की पेट्रोलिंग
CURATED BY – CHANDAN KUMAR CHAUBEY | CITYCHIEFNEWS
नक्सलियों ने बुधवार की रात से एक दिवसीय झारखंड-बिहार बंद बुलाया है. यह बंदी झारखंड-बिहार में बंद इनामी नक्सली नेता विवेक की पत्नी जया हेंब्रम सहित तीन अन्य नक्सलियों की गिरफ्तारी के विरोध में बुलाया गया है. इस ऐलान को देखते हुए दोनों राज्यों में पुलिस महकमे ने अलर्ट जारी किया है. इसे लेकर नक्सली पर्चा भी जारी किया गया है.
नक्सलियों की बंदी को देखते हुए गया में भी एहतियात बरती जा रही है. गया में 32 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के कमांडेंट राजेश सिंह के निर्देशानुसार कंपनी कमांडर ज्ञानेश्वर सिंह के नेतृत्व में गुरपा थाना अंतर्गत जंगल व पहाड़ी वाले इलाकों में एरिया डोमिनेशन का अभियान चलाया गया है. शांति और सुरक्षा की भावना को देखते हुए गांव और जंगली इलाकों में एरिया डोमिनेटिंग पेट्रोलिंग किया गया