देवबंद के द दून वैली पब्लिक स्कूल में राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त लेखक शान्तनु ने प्रेरणादायक सत्र किया आयोजित
शान्तनु गुप्ता ने भारतीयता पर जोर देते हुए विभिन्न उदाहरण देकर स्वयं को पहचानने पर जोर दिया तथा इतिहास में भारतीय योगदान का श्रेय विदेशी विद्वानों को दिये जाने पर विद्यार्थियों को जागरूक होने का आह्वान किया
CURATED BY – GAURAV SINGHAL | CITYCHIEFNEWS
सहारनपुर । देवबंद, दून वैली स्कूल में राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त लेखक व राजनीतिक विश्लेषक शान्तनु गुप्ता का छात्रो के लिये एक प्रेरणादायक सत्र का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर मुख्य वक्ता शान्तनु गुप्ता, स्कूल के एडमिनिस्ट्रेटर अनुराग सिंघल तथा प्रधानाचार्या श्रीमती सीमा शर्मा ने मां सरस्वती जी के चित्र के समक्ष पुष्पार्चन एवं दीप प्रज्ज्वलित कर प्रेरणादायी सत्र का शुभारम्भ किया।
कार्यक्रम के आरम्भ में अतिथियों का स्वागत सामूहिक स्वागत गान, पुष्पगुच्छ व माल्यार्पण से किया गया। तत्पश्चात् अनुराग सिंघल ने अतिथि एवं मुख्य वक्ता शान्तनु गुप्ता का विशद परिचय कराकर सत्र के लिये आमंत्रित किया।
मुख्य वक्ता शान्तनु गुप्ता ने भारतीयता पर जोर देते हुए विभिन्न उदाहरण देकर स्वयं को पहचानने पर जोर दिया तथा इतिहास में भारतीय योगदान का श्रेय विदेशी विद्वानों को दिये जाने पर विद्यार्थियों को जागरूक होने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में स्कूल के एडमिनिस्ट्रेटर अनुराग सिंघल ने अपने उद्बोधन में छात्रों को किताबी ज्ञान के साथ प्रयोगात्मक होने की अपील की और कहा कि स्किल आधारित शिक्षा ही आज के युग में सफलता की कुँजी है। स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती सीमा शर्मा ने उपस्थित अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें अभिनन्दन पत्र व स्मृति चिन्ह भेंट किया और उनके प्रेरणादायक सत्र को विद्यार्थियों के लिये महत्वपूर्ण बताया। कार्यक्रम का संचालन आराध्या, अफीफा तथा काव्या ने सफलतापूर्वक किया।