CURATED BY – GAURAV SINGHAL CITYCHIEFNEWS

देवबंद | सहारनपुर, मेपल्स एकेडमी में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद जयंती के अवसर पर खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की शुरूआत माँ सरस्वती जी के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर एवं फीता काटकर की गई। इस दौरान विद्यालय में विद्यार्थियों के बीच dqN खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। जिसमें कक्षा 3 से 9 तक के विद्यार्थियों के लिए बैडमिंटन खेल प्रतियोगिता को शामिल किया गया। जिसमें सभी विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। चयनित विद्यार्थियों ने अपने खेल व प्रतिभा का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। विशिष्ठ अतिथि एसडीएम देवबंद युवराज सिंह व सीओ देवबंद रविकांत पराशर ने प्रतियोगिता में प्रथम,द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. चित्रा जोशी सभी को खेल दिवस के उपलक्ष में शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खेल हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है। खेलों से हम चुस्त-दुरूस्त रहते हैं। यह हमारे अंदर नई ऊर्जा का संचार करते है। इस अवसर पर उत्कर्ष वत्स, अंकुर राठी, अभय, दुष्यन्त, शुभम शर्मा, मनदीप कौर आदि विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।