CURATED BY – YASHPAL SINGH JAT | CITYCHIEFNEWS

अनूपपुर, अनूपपुर के महिला एवं बाल विकास परियोजना अनूपपुर अंतर्गत वार्ड क्रमांक 04 आंगनवाड़ी में सुपरवाइजर दमयंती सिंह तथा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सरोज मिश्रा तथा सहायिका सुनीता राठौर के मार्गदर्शन में माह के चौथे मंगलवार को राष्ट्रीय पोषण माह का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यकर्ता सरोज मिश्रा द्वारा मनाया गया बच्चो का जन्मदिन

वार्ड क्रमांक 04 के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सरोज मिश्रा द्वारा राष्ट्रीय पोषण माह कार्यक्रम के अंतर्गत आंगनवाड़ी के बच्चो का जन्मदिन का कार्यक्रम आयोजित किया गया साथ ही उपस्थित वार्ड की महिलाओं को स्थानीय खाद्य पदार्थो से बने मोटे अनाजों,हरी सब्जियां मुनगा,चौरई भाजी खाने के साथ ही साफ सफाई के बारे में जागरूक करने का कार्य किया गया।

सुपरवाइजर दमयंती सिंह ने दी कार्यक्रम की जानकारी

आंगनवाडी वार्ड क्रमांक 04 में राष्ट्रीय पोषण माह के तहत आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित सुपरवाइजर दमयंती सिंह द्वारा महिलाओं को ब्यायज्ञ कि राष्ट्रीय पोषण माह,पोषण और आहार विज्ञान अकादमी द्वारा शुरू किया गया एक वार्षिक अभियान है,इस अभियान का मकसद लोगों को सूचित भोजन विकल्प चुनने और स्वस्थ खान-पान और शारीरिक गतिविधियों की आदतें विकसित करने के लिए प्रोत्साहित करना है,जो कि देश के आंगनवाड़ियों में 01 से 30 सितंबर तक मनाया जाएगा।प्रधानमंत्री राष्ट्रीय पोषण मिशन की शुरुआत 8 मार्च 2018 को हुई थी,जिसका मकसद कुपोषण, बौनापन,और एनीमिया जैसी समस्याओं को कम करना है।साथ ही पोषण माह कार्यक्रम के अंतर्गत गांव,ब्लॉक,और ज़िला स्तर पर आउटरीच कार्यक्रम,पहचान अभियान,शिविर और घर घर का दौरा किया जाता है।