शुक्रवव को हुआ नेशनल लोक अदालत का आयोजन
19 खंडपीठें करेगी प्रकरणों का निराकरण
CURATED BY – Dheeraj Kumar Ahirwal | CITYCHIEFNEWS
दमोह, राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं म.प्र.राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर द्वारा दिये गये निर्देशों के तहत प्रिंसिपल जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अजय प्रकाश मिश्र के कुशल मार्गदर्शन में जिला दमोह एवं तहसील न्यायालय हटा, पथरिया में 11 मई को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जायेगा। जिसमें आपराधिक, सिविल, विद्युत अधिनियम, मोटर दुर्घटना दावा, निगोशिएबिल इंस्टूमेन्ट एक्ट के अंतर्गत चौक बाउन्स प्रकरण,कुटुम्ब न्यायालय तथा अन्य समस्त प्रकार के राजीनामा योग्य लंबित एवं प्रिलिटिगेशन प्रकरणों का निराकरण दोनों पक्षों की सहमति एवं सुलह के आधार पर किया जायेगा।
जिला न्यायाधीश/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण धर्मेश भट्ट ने बताया उक्त नेशनल लोक अदालत में सफल आयोजन हेतु प्रधान जिला न्यायाधीश के द्वारा जिला मुख्यालय दमोह एवं तहसील हटा, पथरिया व तेंदूखेड़ा हेतु 01 न्यायाधीश/पीठासीन अधिकारी एवं 01 सुलहकर्ता सदस्यों को रखा जाकर कुल 19 खण्डपीठों का गठन किया गया है। जो पक्षकारों को सुलह, समझाईश से प्रकरण का निराकरण कराये जाने का प्रयास करेगी।
जिला विधिक सहायता अधिकारी रजनीश चौरसिया ने समस्त पक्षकारों से आग्रह करते हुये कहा है कि वे नेशनल लोक अदालत के माध्यम से अधिक से अधिक संख्या में प्रकरणों का निराकरण कराये तथा बैंक, बीएसएनएल द्वारा दी जा रही छूट का लाभ प्राप्त करें।