CURATED BY – BHAGWAN DAS BERAGI | CITYCHIEFNEWS

शाजापुर, नेशनल लेवल मॉनिटर मनोज दीक्षित ने जनपद  पंचायत मो बड़ोदिया के ग्राम मटेवा, माल्याहेड़ी, आनंदीखेड़ी में भारत शासन द्वारा संचालित मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण, पेंशन, वाटरशेड विकास, एनआरएलएम, स्वामित्व योजनाओं के कार्यों का निरीक्षण कर लाभार्थियों से चर्चा की। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी अमृतराजसिंह सिसोदिया, सहायक यंत्री नंदा बैनल, अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा किशोर सोलंकी, जनपद स्तरीय उपयंत्री, अधिकारी, कर्मचारी, ग्राम पंचायत के सरपंच, सचिव, ग्राम पटवारी, ग्राम रोजगार सहायक उपस्थित थे।